Skip to main content

कटरा गुलाब सिंह,प्रतापगढ़।।लॉक डाउन में भी जिले की सार्वजनिक वितरण व्यवस्था में कोटेदारों की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।परिणामतः आर्थिक तंगी से जूझ रहे गरीब मजदूरों को सरकार की मंशा के अनुरूप खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो पा रही है।मान्धाता विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पूरे वैष्णव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का संचालन कर रहे ग्राम प्रधान ओम प्रकाश के भतीजे की मनमानी से त्रस्त कल्पना देवी पत्नी जितेंद्र कुमार की माने तो वह भूमिहीन मजदूर है।पति भी मजदूरी के लिए ही परदेश गया था।लॉक डाउन में वहीं फंसा है।कामकाज ठप होने से वहां वह भी परेशान है।यहां सरकार गरीब मजदूरों को लॉक डाउन में निःशुल्क खाद्यान्न दे रही है।लेकिन गांव का कोटेदार उसे राशन नहीं दे रहा है।जबकि उसके नाम 6 यूनिट का पात्र गृहस्ती श्रेणी का राशन कार्ड है।जिसका नम्बर 217341376634 है।इसके साथ ही वह मनरेगा की पंजीकृत मजदूर भी है।जॉब कार्ड नम्बर 031044010071122412 है। फिर भी राशन कार्ड का नवीनीकरण न होने की वजह बताकर हरबार खाद्यान्न सामाग्री देने से इनकार कर देता हैं।एक ओर जहां गांव में सैकड़ों की संख्या में अपात्र लोग निःशुल्क राशन लेकर अपने पशुओं को खिला रहे हैं वहीं दलित मजदूर महिला कल्पना देवी अपने चार बच्चों के साथ किसी तरह मुसीबत के दिन काट रही हैं और अधिकारी हैं कि शिकायत के बाद भी कोटेदार की मनमानी को नजरअंदाज कर रहे हैं।

https://youtu.be/9ncdjXfk_D0

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।