Skip to main content

सांसद प्रतिनिधि की अपील पर दलित परिवार को दिया जनमानस ने सहयोग विधि के विधान में सभी एक समान क्या बच्चा क्या बूढ़ा और क्या जवान।प्रतापगढ़ l मान्धाता विकास खण्ड़ के लाखापुर ग्राम में निवास करने वाले एक दलित परिवार पर यह लाॅकडाउन दोहरा दुःख लेकर जीवन जीने पर विवश किए हुए है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दलित परिवार की 6 वर्षीय बेटी शालिनी गौतम गंभीर रूप से कैंसर पीड़ित थी और इलाज के दौरान उसका 1 हाथ भी देह से अलग कर दिया था परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए परिवार निर्धनता के बाद भी बेटी का इलाज किसी तरह करवा रहा था। 24 मार्च को लाॅकडाउन हुआ धीरे-धीरे संचित धन खत्म हुआ काम के आभाव में परिवार के मुखिया को घर बैठने पर मजबूर होना पड़ा और परिवार की दैनिक ज़रूरत और बेटी के कैंसर का इलाज ने कमर तोड़ दी यह जानकारी जब संगम यूथ फाउंडेशन के उपाध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि लोकेश गुप्ता को हुई तो परिवार को दैनिक ज़रूरत की सामाग्री के साथ ही शालिनी के समुचित इलाज हेतु आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई । कुछ दिनों बाद सांसद प्रतिनिधि लोकेश गुप्ता को दुबारा सूचना मिली की कैंसर पीड़ित शालिनी को काल ने अपना निवाला बना लिया और परिवार धनाभाव में बमुश्किल जीने को विवश है इसके बाद उन्होंने उक्क्त दलित परिवार के लिए जनसहयोग की सोशल मीडिया पर अपील की जिसमे आम जनमानस ने यथासामर्थ्य सहयोग कर उस निर्धन परिवार को मदद के लिए अपने हाथ खोल दिए जिससे उस परिवार को जीविकोपार्जन के लिए बहुत ही सुविधा मिलना खबर लिखे जाने तक शुरू हो चुकी है। लोकेश गुप्ता के इस प्रयास पर सभी जनमानस का निर्धन दलित परिवार को किए जाने वाले सहयोग की जानकारी मिलने पर प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता और संगम यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता सहित स्थानीय वरिष्ठ जन भी उनके इस जनसहयोगी कार्य की सराहना कर रहे हैं ।

https://youtu.be/OBMyceD5zn4

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।