Skip to main content

खेत पर गए किसान की गला काटकर हत्या,खेत पर बने ट्यूबवेल की कोठरी में बरामद हुआ शव

खेत पर गए किसान की गला काटकर हत्या,खेत पर बने ट्यूबवेल की कोठरी में बरामद हुआ शव

शाहजहांपुर(तिलहर)N.W:-खेत की सिचाई करने गए किसान की ट्यूबवेल की कोठरी में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही सीओ मंगल सिंह रावत व कोतवाल सुनील अहलावत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। एसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम भी और फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड टीम के साथ पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। वही डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। मिली जानकारी के अनुसार तिलहर के मोहल्ला इमली निवासी श्री निवास राठौर (45) शनिवार को अपरान्ह करीब 4 बजे नगर से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित खेत मे सिंचाई करने गया था। जिसकी खेत के समीप नासिर मुल्ला के ट्यूबवेल की कोठरी में रविवार को सुबह करीब नौ बजे गला कटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। खबर मिलते ही सीओ मंगल सिंह रावत, कोतवाल सुनील अहलावत भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मृतक की पत्नी कमला देवी, युवा पुत्र गौरव व छोटा पुत्र सौरभ तथा बहन रामा देवी सहित भारी भीड़ पहुंच गई। मृतक की पत्नी कमला ने पुलिस को बताया कि उसके पति शनिवार को अपरान्ह करीब चार बजे खेत मे पानी लगाने आये थे। रात करीब 8 बजे बेटा गौरव पिता को खाना देने गया था। लेकिन उस समय ऐसा कुछ नही हुआ था।सुबह करीब नौ बजे सरदार सुच्चा सिंह उसके घर ट्यूबवेल की कोठरी की चाबी लेने आये तो बताया कि श्री निवास वहाँ नहीं है।मृतक की पत्नी के कथनुसार वह तत्काल खेत पर पहुंची और कोठरी के दरबाजे खोले तो उसके पति की खून से लथपथ लाश पड़ी देखी। उसने बताया कि उसके पति की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। एसपी ने फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड को बुलबाकर भी पड़ताल करबाई। लेकिन कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजबाया। फिलहाल पुलिस मामले के खुलासे के लिए जुट गई है। एसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम ने बताया कि पुलिस टीम को घटना के शीघ्र पर्दाफाश करने के निर्देश दिए गए हैं।
रिपोर्ट उर्वेश सिंह

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।