Skip to main content

शिक्षण संस्थानों के खोलने से भी अधिक खतरनाक है शराब के ठेकों पर लग रहा जमावड़ा*

शिक्षण संस्थानों के खोलने से भी अधिक खतरनाक है  शराब के ठेकों पर लग रहा जमावड़ा*

_नगर निगम के शराब ठेकों पर जुट रही भारी भीड़

_ मनरेगा से मजदूरी देकर गांव गांव शिक्षित युवाओं से बच्चों को ग्रहण कराई जा सकती है शिक्षा

#शाहजहांपुर।  लॉक डाउन  में  मिली छूट से लग रही शराब के ठेकों पर भीड़ को लेकर सामाजिक संगठनों ने चिंता जाहिर की है कोरोना महामारी का दंश झेल  रहे  देश में तमाम तरह से आर्थिक शैक्षिक और सामाजिक रूप में देश   पिछड़ रहा है  जिसे देश की जनता ने स्वेच्छा  से समर्थन करते हुए  सामाजिक कार्यक्रम शादी बारात रोक दिए हैं तो गरीबों के बच्चों का शिक्षा क्षेत्र में भविष्य खराब हो रहा है जो ऑफलाइन प्राइमरी पाठशाला में कक्षा 5 तक पांच का पहाड़ा नहीं सीख सकते तो ऑनलाइन क्या पढ़ाई करेंगे फिर गरीबों के पास आज भी कीपैड मोबाइल है  जिनमें ऑनलाइन का साधन नहीं है जिसे रिचार्ज कराना भी उनके लिए मुश्किल है जिस शिक्षा का ढिंढोरा पीटा जा रहा है वह ऑनलाइन शिक्षा का भी उन्हीं को लाभ  मिल रहा है जो नौकरी पेशा पैसे से मजबूत  हैं  यह सब परेशानियां इसलिए  उठानी  पड़ रही है की देश से कोरोना जैसी महामारी समाप्त हो लेकिन सरकार द्वारा एकाएक प्रदेश के अंग्रेजी देसी शराब के ठेकों को बिक्री छूट देने के कारण जिस तरह से  शराब के  ठेकों पर जमावड़ा लग रहा है वह शिक्षण संस्थाओं के खोलने से भी अधिक खतरनाक है जिले के नगर निगम क्षेत्र केरूगंज में ठेके पर जो जमावड़ा देखने को मिला उससे आप अंदाजा लगा सकते हैं देहात क्षेत्रों में शराब के ठेकों पर क्या हाल होगा यह सब बातें अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग कल्याण विकास संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विशुन दयाल कनौजिया ने शराब के ठेकों पर लग रहे जमावड़े पर चिंता जाहिर करते हुए कहीं उन्होंने   कहा कि शराब के ठेकों को खोलकर इतना बड़ा रिस्क सरकार ले सकती है तो गांव गांव सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्राइमरी पाठशाला में शिक्षा ग्रहण कर रहे गरीब बच्चों को गांव में इंटर पास घूम रहे बेरोजगार युवाओं से शिक्षा क्यों नहीं ग्रहण करा सकती सरकार चाहे तो शिक्षा ग्रहण करने वाले युवाओं को  मनरेगा के तहत मजदूरी भी दी जा सकती है जिससे गरीब तबके के लोगों के बच्चों का शिक्षा क्षेत्र में भविष्य भी खराब नहीं होगा और युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
रिपोर्ट उर्वेश सिंह पत्रकार

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।