Skip to main content

राजगढ़ से जितेन्द्र वर्मा की ब्यूरो चीफ रिपोर्ट

राजगढ़ जिले में सुबह 7 बजे शाम 4 बजे तक सोमवार से खुलेगी नाई की दुकानें

राजगढ़ से जितेन्द्र वर्मा की ब्यूरो चीफ रिपोर्ट
राजगढ़। जिले में कल सोमवार से कुछ बंदिशों के साथ सबकुछ सामान्य हो जाएगा। जिला ग्रीन जोन में है इसलिए होटल , रेस्त्रां और चाय की दुकाने छोड़कर बाकी तमाम दुकाने सुबह 7 बजे से 4 बजे तक खोलने की अनुमति कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने दी है।  बिल्डिंग मटेरियल की दुकानें शाम 4 बजे से 7 बजे तक खोली जा सकेगी।
इस दौरान महत्वपूर्ण बंदिशें यह रहेगी कि सभी दुकानदारों एवं ग्राहकों को सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा। मास्क लगाना अनिवार्य है।
अगले दो सप्ताह के लिए जारी इस आदेश के अनुसार अब हेयर सेलून अर्थात नाई की दुकाने भी खोली जा सकेगी। लेकिन नाई की दुकान के लिए कुछ अहम शर्तें भी है पालन नही करने पर उनकी दुकान सील  भी की जा सकती है।
महत्वपूर्ण शर्तों में नाई की दुकान में सिर्फ एक ग्राहक बैठाएं दूसरा ग्राहक बैठाने के लिए दो गज दूरी अनिवार्य है।
ग्राहकों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उस्तरे, कैंची, कंघा आदि हर बार डेटोल से धोकर सेनिटाईज करना होगा। साथ ही ग्राहक अपना टॉवेल खुद लेकर आएं । ऐसा नही करने पर दुकानदार अपना कपड़ा इस्तेमाल करता है तो उसे सेनिटाईज करना होगा।
दुकान पर अनावश्यक भीड़ नही लगाएं। ज्यादा कुर्सियां लगी हो तो उन्हें हटा दें। सिर्फ एक या दो ग्राहक ही एक बार मे बैठना होगा। साथ ही दोनों ग्राहक के लिए अलग अलग उस्तरे कैंची सेनिटाइज की हुई होना चाहिए।

इसी प्रकार बाजार की अन्य दुकानों में भी दुकानदार को मास्क लगाकर ग्राहक से दूरी बनाकर रहना होगा।
समयावधि के बाद दुकान खुली पाए जाने पर प्रशासन कार्रवाई करेगा।
पान की दुकानों पर ग्राहक दो गज दूरी से खड़े होंगे। सभी को मास्क लगाना अनिवार्य है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।