Skip to main content

*...ब्रेकिंग..न्यूज़..प्रतापगढ...**अराजकतत्वों ने गुमटी छप्पर में लगाई आग जलकर राख**पड़ोसी गांव में पंपसेट भी आग के हवाले**कधंई थाना क्षेत्र के आसलपुर बाजार व नेवरा गांव का मामला*शनिवार रविवार की रात अराजक तत्वों ने रोजी रोटी के लिए गुमटी खोलकर जीवन यापन कर रहे लोगों के दुकानों को किया आग के हवाले। जिसमें तीन दुकान सहित दो पंपिंग सेट जलकर राख हो गए।कंधई थाना क्षेत्र के आसलपुर बाजार निवासी अर्जुन चौरसिया, बरसाती, नंदलाल, रमेश चौरसिया, रामाश्रय वर्मा चाय पान समोसा जूता चप्पल की दुकान खोल रखी है। शनिवार की रात आग लग जाने से इन सभी लोगों की दुकान जलकर राख हो गयी। आग की लपट फैलने पर बाजार निवासी और दुकानदार लोग मौके पर पहुंचकर समर्सिबल व पंपिंग सेट से किसी तरह आग पर काबू पाते तब तक सभी दुकानें जलकर खाक हो चुकी थी। इस दैवी आपदा में जहां दुकानदार दुकान न खुलने के कारण एक-एक पैसे के लिए मोहताज हैं वही अराजक तत्वों द्वारा इनकी रोजी रोटी को आग के हवाले कर दिया गया। आग की सूचना मिलने पर आसपास के लोग जमा हो गए लोगों में चर्चा रही कि बाइक से आये चार लोगों ने दुकानों में आग लगा दिया और मौके से फरार हो गए। वही पड़ोसी गांव थाना क्षेत्र के नेवरा गांव में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा पंपिंग सेट में आग लगा दी गई।पंपिंग सेट का छप्पर जलकर राख हो गया और पंपसेट भी जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि दो समुदायों के बीच कुछ दिन पहले मारपीट गाली-गलौज को लेकर कहासुनी हुई थी दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा पंपिंग सेट में आग लगाई गई है। आसलपुर बाजार के दुकानदारों की दुकानों में रखा सामान और नगदी सहित लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा आग से हुए नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है दुकानदारों ने अराजकतत्वों अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। कंधई थाना क्षेत्र में लगातार अराजक तत्वो के हौसले बुलंद है।।धर्मेन्द्र दुबे की रिपोर्ट.

https://youtu.be/9ncdjXfk_D0

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।