Skip to main content

**राजगढ़ से जितेन्द्र वर्मा की ब्यूरो चीफ रिपोर्ट**ब्यावरा.जिले में कोरोना पॉजिटिव महिला के सामने आने के बाद आम मरीजों की फजीहत हो गई है। आम दिनों में पहले से ही अपनी अव्यवस्थाओं के लिए ख्यात जिला अस्पताल में रविवार दोपहर उस प्रसूता को परेशान होना पड़ा जिसे बकायदा डॉक्टर्स ने बात करके भेजा था।दरअसल, ब्यावरा सिविल अस्पताल में उपचार के लिए आई एक प्रसूता को आठ माह के गर्भ के दौरान कुछ दिक्कत होने पर महिला रोग विशेषज्ञ ने राजगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रसूता को सांस लेने में दिक्कत थी और सर्दी भी थी। ऐस में डॉक्टर्स को लगा कि हो सकता है मरीज सिम्प्टोमैटिक हो? ऐसे में जिला अस्पताल के एमडी मेडिसीन डॉ. सुधीर कलावत से अस्पताल प्रभारी ने बात की, उन्होंने हां करने पर प्रसूता को भेजा गया लेकिन जिला अस्पताल की लचर व्यवस्थाओं का सामना प्रसूता और उसके पति को करना पड़ा। जैसे ही वे अस्पताल पहुंचे तो न वहां की स्टॉफ नर्स ने उसे देखा न ही डॉक्टर्स ने। ड्यूटी डॉक्टर ने बिना देखे ही भोपाल रेफर करने के बोल दिया। वह चिल्लाता रहा कि इन्हें दर्द हो रहा है और डॉक्टर ने जांच का बोला है लेकिन किसी ने नहीं सुनी।बात में एसडीएम श्रुति अग्रवाल के हस्तक्षेप के बाद डॉक्टर ने देखा और बाहरी तौर पर देखकर ही वापस ब्यावरा भेज दिया। इस बीच उन्हें काफी परेशान होना पड़ा, करीब डेढ़ से दो घंटे तक प्रसूता और उसका पति वहीं परिसर में परेशान होते रहे लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। उल्लेखनीय है कि ब्यावरा के डॉक्टरों के अनुसार महिला को सांस लेने में दिक्कत थी, साथ ही सर्दी भी हो रही थी। डॉ. कलावत से उन्हें दिखाने का कहा गया था लेकिन ड्यूटी डॉ. ने एसडीएम को बताया कि सिम्टम्स के प्रोटोकॉल के हिसाब से महिला को दिक्कत नहीं है। जहां तक ब्लीडिंग और अन्य दिक्कत की बात है तो प्राथमिक उपचार कर दिया गया है।सांस में दिक्कत थी इसलिए भेजाप्रसूता को डॉ. जैन द्वारा देखे जाने के बाद सांस में दिक्कत होने के बाद ही राजगढ़ भेजा गया था, उन्हें डिलिवरी के लिए नहीं भेजा। मेरी बात भी जिला अस्पताल के डॉक्टर से हुई थी।-डॉ. शरद साहू, प्रभारी, सिविल अस्पताल, ब्यावराप्रसूता को देख लिया हैप्रसूता को ड्यूटी डॉक्टर ने देख लिया है। जहां तक डिलिवरी की बात है तो उनका टाइम पूरा नहीं हुआ था। सिम्प्टम्स की जहां तक बात है तो डॉक्टरों के अनुसार वे प्रोटोकॉल के हिसाब से नहीं है।-श्रुति अग्रवाल, एसडीएम, राजगढ़

https://youtu.be/OBMyceD5zn4

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।