Skip to main content

***दबंगों द्वारा खुलेआम मकान कब्जा करने का वीडियो बायरल***शाहजहांपुर :-थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला महमंद जलालनगर में कुछ दबंगो ने एक विधवा के मकान पर कब्जा करने की नियत से उसके मकान पर जमकर तोड़ फोड़ की। यही नहीं विधवा की नाबालिग बेटी से अश्लील हरकत की गई। विरोध करने पर विधवा के पूरे परिवार को मारा पीटा गया। महिला ने आरोपितों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पति के देहान्त के बाद वो मकान में अकेले रहकर जीवन यापन करती है। जिस कारण मोहल्ले के कुछ दबंगों की उसके मकान पर नियत खराब हो गई। मकान को हथियाने के लिए यह दबंग कई बार प्रयास भी कर चुके हैं। तहरीर में कहा गया कि बुधवार सुबह करीब 11:30 पर मोहल्ले का राजकुमार व अवधेश तोमर अपने एक दर्जन साथियों के साथ नाजायज तमंचे व हथौड़ा, छेनी तथा बेलचा आदि लेकर मकान में घुस आये और मकान पर कब्जा करने की नियत से उसके मकान में तोड़ फोड़ करने लगे। विरोध करने पर राजकुमार और अवधेश तोमर ने तमंचे से फायर करके उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वो और उसका परिवार बमुश्किल बचा। यही नहीं महिला का आरोप है कि अवधेश तोमर ने उसकी नाबालिग बेटी को पकड़कर उससे अश्लील हरकतें की, विरोध करने पर उसके परिवार को बुरी तरह से मारा पीटा। पुलिस ने राजकुमार व अवधेश तोमर समेत एक दर्जन लोगों पर पुलिस ने गंभीर धाराओं 307, 147,148, 149, 354, 452, 427, 323 के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर लिया है। और आरोपितों की तालाश में जुट गई है।रिपोर्ट उर्वेश सिंह

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।