Skip to main content

बीपीमिश्र गोरखपुर

प्रकाशनार्थ
दिनांक_4/05/2020
गोरखपुर लिटरेरी सोसायटी ने ई प्रमाण पत्र देकर कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया
जैसा कि आप सभी जानते हैं विश्व एक ऐसी वैश्विक महामारी से जूझ रहे हैं । जिसका संकट पूरे विश्व पर एक लंबे समय से दिख रहा है लोग अपने घरों से निकलने में असक्षम है, दुकानें बंद है और जीवन ठहर सा गया है। ऐसे में विश्व में ही नहीं, बल्कि भारत देश में ऐसे कोरोना योद्धा है जो खुद की जान की परवाह किए बगैर दूसरों के मदद के लिए और जिला प्रशासन सहयोग के लिए निरंतर पिछले 1 महीने से लगे हुए हैं, जिनमें विशेष रूप से पुलिस, डॉक्टरऔर सफाई कर्मीयों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे लोगों के जज्बे को सलाम करना चाहिए उसी कड़ी में गोरखपुर लिटरेरी सोसायटी ने 100 कोरोना योद्धाओं को ऑनलाइन प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया है। जिसमें न सिर्फ डॉक्टर, पत्रकार, पुलिसकर्मी और सफाई कर्मी मौजूद है बल्कि समाज के वह लोग जो बिना स्वार्थ के लोगों की मदद कर रहे हैं, वह भी हैं। सोसाइटी ने उन सभी लोगों का सम्मान किया।यह सभी लोग उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसका उद्देश्य उनका उत्साहवर्धन करना था। ताकि समाज के और लोग उनसे प्रेरणा ले कर आगे आए और लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद कर सके।
सोसायटी के संरक्षक अंतर्राष्ट्रीय शायर व संचालक डॉक्टर कलीम कैसर ने कहा कि इस तरह के सम्मान से लोगों को आगे आने और समाज के प्रति अपने दायित्वों का एहसास होता है और इस तरह के सम्मान से लोगों के कार्य करने की गति और बढ़ जाती है। ये उत्साहवर्धन करने का एक बेहतरीन तरीका है।
गोरखपुर लिटरेरी सोसायटी के संस्थापक इंजीनियर मोहम्मद मिन्नतुल्लाह मिन्नत गोरखपुरी ने बताया की संस्था पिछले लगभग 2 सालों से युवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए कार्य कर रही है इसी कड़ी में गोरखपुर लिटरेरी सोसायटी ने कई छोटे-बड़े कवि सम्मेलनों और मुशयारों का भी आयोजन किया है। इतना ही नहीं बल्कि 50 से अधिक युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर भी प्रदान किया है। साथ ही साथ एक पुस्तक का प्रकाशन सोसाइटी कर चुकी है और आगे भी करेगी। साथ ही साथ समय-समय पर नए लिखने वाले शायरों और कवियों की कविता और शायरी और गजलों को विभिन्न अखबारों और पत्रिकाओं में प्रकाशित करने का  कार्य सोसाइटी निरंतर कर रही है।
भविष्य में सोसायटी द्वारा ऑनलाइन मुशायरा और कवि सम्मेलन का भी प्रस्ताव है।
गोरखपुर लिटरेरी सोसाइटी में प्रमुख रूप से फरहान आलम, वसीम मजहर गोरखपुरी, ई.मोहम्मद इज्जतुल्लाह, शाहीन शेख, अरशद अहमद, डॉक्टर के शर्मा, सौम्या यादव, गणेश दुबे, मोहम्मद अजहर, सुल्तान खान, उजैर अहमद, मिनहाज सिद्दीकी, मोहम्मद फैजान आदि निरंतर अपना योगदान दे रहे हैं।
     
     
     भवादीय
इंजीनियर मोहम्मद मिन्नतुल्लाह
संस्थापक
गोरखपुर लिटरेरी सोसायटी
संपर्क सूत्र_8299733818

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।