मास्क व सैनिटाइजर बांट लोगों को कर रहे जागरूक
प्रतापगढ़। मांधाता विकासखंड के दर्जनों युवा इन दिनों कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क व सैनिटाइजर बांट लोगों को लॉक डाउन का पालन करने के साथ बीमारी से बचने के लिए जागरूक कर रहे हैं। युवाओं ने शनिवार को मान्धाता के उड़ी का डीह में हुई आगजनी से तबाह हुए पीड़ित परिवार के लोगों को राशन सामाग्री मुहैया कराया। पूरे लॉकडाउन से ये युवा सर्व समाज कल्याण मंच के बैनर तले हर दिन लोगों के मददगार बन रहे हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए क्षेत्र के बरिस्ता, बेलखरी, मंगियाही सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में 2 हजार मास्क व सैनिटाइजर बांटे गए। संगठन के संयोजक केतन सिंह ने बताया कि इस दौरान निर्धारित दूरी के मानकों का पालन किया गया लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान रखते हैं।
इस मौके पर अभिषेक सिंह, विवेक गुप्ता, सुनील पाण्डेय, वरुण सिंह, अभिषेक पाण्डेय, भूपेंद्र सिंह, अमित पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment