Skip to main content

*पुलिस पर हमला करने वाली शराब तस्कर की माँ गिरफ्तार**दबिश के दौरान पथराव में पुलिस कॉन्स्टेबल हुआ था लहूलुहान**दो महीने बाद आई गिरफ्त में, भेजा जेल*किशनी/मैनपुरी। दो माह पूर्व शराब की सूचना पर दबिश देने गयी पुलिस पर तस्करों ने हमला बोल दिया था। हमले में पुलिस कांस्टेबल का सिर फट गया था। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को दबोचकर जेल भेजा था। शनिवार को उसकी माँ को दबोचकर पुलिस ने जेल भेजा है। 29 फरवरी को पुलिस को मनिगांव के पास शराब बनाने की सूचना मिली थी। सूचना पर थानाध्यक्ष ओमहरी बाजपेई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को वहाँ शराब बनाते हुए लोग मिले। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से ईंट पत्थरों से हमला बोल दिया था।पथराव में कॉन्स्टेबल कुश शर्मा का सिर लहूलुहान हो गया। पुलिस ने मौके से अनुज उर्फ देव पुत्र ब्रह्मानंद निवासी मनिगांव को दबोच लिया। इस दौरान अनुज की माँ अनीता देवी और पिता ब्रह्मानंद मौके से फरार हो गए थे। पुलिस को प्लास्टिक की कट्टी में भरी हुई 40 लीटर शराब व एक किलो यूरिया बरामद हुई थी। पुलिस ने मौके से सैकड़ों लीटर लहन भी बर्बाद किया था। मामले की जानकारी एसपी अजय कुमार को होने पर उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये थे। थानाध्यक्ष ओमहरी बाजपेई ने तीनों के विरुद्ध जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पकड़ा गया अनुज वर्तमान में जेल में बन्द है। शनिवार को एसआई दुष्यंत कौशिक ने अनुज की माँ अनीता देवी उर्फ चन्द्रमा पत्नी ब्रह्मानंद को दबोच लिया। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद अनीता देवी को जेल भेजा है। आरोपी का परिवार कई वर्षों से शराब के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ है।

https://youtu.be/OBMyceD5zn4

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।