Skip to main content

**कलान थाने में पीड़ित की नहीं लिखी गयी रिपोर्ट**--पीड़ित 23 दिन से लगातार थाने के काट रहा चक्करशाहजहांपुर/कलान। पीड़ित थाने के चक्कर काट काटकर परेशान हो गया। लेकिन कलान थानेदार का दिल नही पसीजा। पुलिस ने घटना के 23 दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नही की है। कलान थाना क्षेत्र के ग्राम नया गांव कुदरासी निवासी ब्रजेश सिंह पुत्र जागेश्वर सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 19 अप्रैल को रात्रि 8 बजे उसका छोटा भाई मुकेश अपने खेत मे गेंहू की लाक ट्रॉली में भर रहा था। उसी समय गांव के ही मोनू उर्फ डब्बा ने दबंगई दिखाते हुए अपना ट्रैक्टर व थ्रेशर उसकी ट्रॉली के सामने लगाकर अपना थ्रेशर चालू कर दिया। तभी उसके भाई मुकेश ने मोनू से कहा कि दस मिनट रुक जाओ हम अपनी ट्रॉली भरकर जा रहे हैं फिर अपना थ्रेशर चला लेना। इस पर मोनू उर्फ डब्बा पुत्र रामकिशन नाराज होकर गालियां देने लगा और झगड़े पर उतारू हो गया और अपना स्वराज ट्रेक्टर 735 प्रार्थी पर चढ़ा दिया। जिससे प्रार्थी के पैर में तथा शरीर मे गंभीर चोटें आईं। बेहोशी की हालत में प्रार्थी के भाई को इलाज के लिए शाहजहांपुर लाया गया जहां उसका इलाज चला। इस संबंध में कार्यवाही हेतु पीड़ित ने 24 अप्रैल को थाना कलान को प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन पुलिस ने अभी तक अभियुक्तों पर कोई कार्यवाही नहीं कि। पीड़ित ने मजबूर होकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए एफआई आर दर्ज कराने की मांग की है। जब इस सम्बंध में कलान थानाध्यक्ष से जानकारी करने की कोशिश की गई तो उन्होंने रिसीव नही किया।रिपोर्ट उर्वेश सिंह

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।