Skip to main content

जिलाधिकारी ने टीम-11 के अधिकारियों के साथ की बैठक दिये आवश्यक दिशा निर्देश -----------------जिला महिला/पुरूष चिकित्सालय तथा राजगढ़ कटवली हॉटस्पाट घोषित-जिलाधिकारी-----------------हॉट-स्पाट एरिया परिसर में प्रवेश व निकास एवं वाहनों का संचालन प्रतिबन्धित-जिलाधिकारी--------------जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार की अध्यक्षता में आज कैम्प कार्यालय के सभागार में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं आमजनमानस को आवश्यक सुविधाये सुनिश्चित करने हेतु गठित टीम-11 के साथ बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस (कोविड-19) की जांच में जिला महिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ में भर्ती राजगढ़ कटवली निवासी एक प्रसूता की रिपोर्ट पाजिटिव पायी गयी। अतः कोविड-19 के फैलाव को रोकने एवं बचाव नियंत्रण हेतु जिला महिला/पुरूष चिकित्सालय तथा राजगढ़ कटवली ग्रामसभा को हॉट-स्पाट एरिया के रूप में घोषित किया गया है। हॉटस्पाट एरिया में प्रवेश व निकास एवं वाहनों को संचालन को (अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर) प्रतिबन्धित किया जाता है। इस अवधि में आवश्यक सामग्रियों को लेकर आने-जाने वाले वाहन प्रतिबन्ध से मुक्त रहेगें किन्तु कोई वाहन प्रतिबन्धित क्षेत्र में अनावश्यक रूप से नही रूकेगा। प्रतिबन्धित क्षेत्र में किसी भी प्रकार के बैंक, दुकान आदि अग्रिम आदेशों तक नही खुलेगें, प्रतिबन्धित क्षेत्र में दवाई, दूध, फल, सब्जी आदि की उपलब्धता डोर-टू-डोर की जायेगी। हॉट-स्पाट एरिया में निवास करने वाले समस्त व्यक्तियों अपने-अपने आवास पर रहेगें, आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 एवं उत्तर प्रदेश महामारी कोविड-19 विनियमावली-2020 के अधीन दण्डनीय अपराध माना जायेगा। इस अवधि में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति कर दी गयी है। उन्होने बताया है कि मजिस्ट्रेट के रूप में जिला महिला/पुरूष चिकित्सालय हेतु मुरलीधर यादव सहायक चकबन्दी अधिकारी तथा राम अधार पाल आबकारी निरीक्षक सदर को एवं राजगढ़ कटवली ग्रामसभा हेतु अविनाश पाण्डेय ए0आई0जी स्टाम्प एवं मनोज दूबे सहायक चकबन्दी अधिकारी पट्टी की ड्यिटी लगायी गयी है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि अनटाइड फण्ड से ग्रामसभा के खाते में जो धनराशि भेजी जाती है उस धनराशि से गांव में सेनेटाइजेशन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाये। उन्होने उपजिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद में ट्रेन के माध्यम से आने वाले प्रवासी श्रमिकों को पहले फैसेलिटी सेन्टर पर रोककर थर्मल स्क्रीनिंग करने के पश्चात् उन्हें राशन किट देकर 21 दिनों के लिये होम क्वारेन्टाइन हेतु भेजा जाये। जनपद में आने वाले किसी भी प्रवासी श्रमिक को ग्रामसभा में स्थापित प्राथमिक विद्यालय या पंचायत घर में क्वारेन्टाइन नही किया जायेगा, जिन प्रवासी श्रमिकों के पास घर पर पृथक कमरें में रहने की व्यवस्था न हो उन्हें जनपद के तहसीलों के अन्तर्गत महाविद्यालय एवं इण्टर कालेज में बने फैसेलिटी क्वारेन्टाइन सेन्टर में रोका जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 अमित पाल शर्मा, उपजिलाधिकारी सदर मोहन लाल गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।--------------------जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।