Skip to main content

...जारी है चौकी इंचार्ज रमेश राय द्वारा जनहित मे सहयोग भावनाप्रकृति प्रेमी व कर्तव्यनिष्ठा को लेकर अक्सर करते हैं क्षेत्रीय लोग प्रसंशाप्रतापगढ़ ।पूरा देश कोविड 19 कोरोना वायरस जैसी वैश्विक बीमारी से परेशान हैं । ऐसे मे देश के नागरिकों को सुरक्षित रखने को लेकर देश के कोरोना योद्धा लगातार प्रयास कर रहे हैं दिन रात एक करके जनहित मे सेवाभाव से सहयोग कर रहे हैं ।ऐसे मे पुलिस वाले भी अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने में जरा भी पीछे नहीं हटते । बाइक चेकिंग के दौरान सलाहपुर पुल के पास पृथ्वीगंज चौकी इंचार्ज रमेश राय ने अपने हमराही विनय पटेल रबी पटेल दशरथ पटेल रणजीत आदि साथियों के साथ चेकिंग कर रहे थे कि अचानक उन्हें बाइक पर तीन व्यक्ति एक साथ बैठे दिखे जिन्हें साथी विनय पटेल ने रोका तो उस व्यक्ति ने अपनी पहचान जौनपुर जिला विझवट गांव निवासी सभाजीत सिंह के रूप में बताएं उसने बताया पुत्र विकास उम्र10को बिच्छू ने डंक मारा है जिससे उसे काफी दर्द हो रहा है साहब डॉक्टर को दिखाने गए थे परंतु डॉक्टर नहीं मिले बेटे का रो कर बुरा हाल है इस पर चौकी इंचार्ज रमेश राय ने मानवता जताते हुए बच्चे को मंत्रों द्वारा झाड़ फूंक कर आराम कर दिया और बच्चा खुश हो गया जिसे देखकर लोग दंग रह गए इस तरह गांव में चौकी इंचार्ज रमेश राय को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं ।बता दें कि इसके पूर्व अन्तू थाना, लीलापुर चौकी ,देल्हूपुर चौकी आदि पर तैनाती के दौरान स्थानीय लोगों सहित लोगों के लिए स्वच्छता मिशन को ध्येय मानकर प्रकृति प्रेम को अपना धर्म मानते हुए थाना परिसर व चौकी परिसर का कायाकल्प कराकर पौधरोपण कर लोगों के लिए मिसाल बने तो वहीं पर अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने मे कामयाबी हासिल कर पुलिस विभाग का बढ़ा चुके हैं मान जिसके लिए वर्तमान मन्त्री राजेन्द्र सिंह द्वारा उन्हे सम्मानित किया जा चुका है ।पूर्व मे रह चुके स्थानों के लोग आज भी चौकी इंचार्ज रमेश राय के सराहनीय कार्य को याद कर उनकी प्रसंशा करते हैं ।

https://youtu.be/9MF_AHjZu0E

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।