Skip to main content

*ब्रेकिंग न्यूज़*इस कोरोना महामारी के चलते रक्तदान संस्थान प्रतापगढ़ के अध्यक्ष निर्मल कुमार पाण्डेय के माध्यम से आज विश्व विजेता टाइम्स के जिला संवाददाता अरुण श्रीवास्तव की की सुपुत्री द्वारा हस्तनिर्मित मास्क विश्व विजेता टाइम्स के ब्यूरो चीफ बबलू सिंह व अरुण श्रीवास्तव द्वारा सम्मिलित रूप से पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अभय कुमार पान्डेय जी को पुलिसकर्मियों को बांटने हेतु प्रदान किया गया।आज संस्थाध्यक्ष द्वारा शहर में राशन,छांछ, पानी व बिस्किट वितरित किया गया।राशन वितरण कार्यक्रम आज दहिलामऊ,चिलबिला, बेनीपुर में किया गया।जिसमें कई परिवारों को राशन प्रदान कराया गया।आज मातृ दिवस के सुअवसर पर रक्तदान संस्थान प्रतापगढ़ के अध्यक्ष ने संस्थान की तरफ देश के समस्त माताओं को मातृ दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि देश में हो रहे भ्रूण हत्याओं,एवं नवजात शिशुओं के पैदा होते ही उन्हें कचरे में डालने वालों के विरुद्ध अब संस्थान द्वारा मुहिम चलाई जायेगी।ऐसा जघन्य अपराध करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करवाने हेतु संस्था अग्रसर रहेगी।संस्थाध्यक्ष ने बताया कि डॉ अमिता मिश्रा (विभागाध्यक्ष प्राणि विज्ञान-एम डी पी जी कालेज प्रतापगढ़) का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें द्वितीय मां के रूप में उनका सानिध्य व आशीर्वाद प्राप्त होता रहता है।जीवन में प्रगति पथ पर अग्रसर होने के पीछे उन्हीं का आशीर्वाद है जो हम आज कुछ करने में सक्षम हैं।आज के कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगी नरेंद्र तिवारी (भारतीय सेना राजस्थान), डॉ अमिता मिश्रा, डॉ स्वामी नाथ तिवारी, डॉ कमला कान्त तिवारी, डॉ विनोद शुक्ला राहुल शुक्ला, अनिल प्रजापति, बबलू सिंह, अरुण श्रीवास्तव, सन्तोष तिवारी (प्रधान लिपिक- यशोदानन्दन हरिवंश महाविद्यालय) आदि रहे। धर्मेन्द्र दुबे की रिपोर्ट प्रतापगढ

https://youtu.be/7BIsZ9stAkE

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।