*कारखाना निर्माण संविदा श्रमिक संघ का हुआ स्थापना, राजकुमार सिंह बने अध्यक्ष*
*संवाददाता-गोरखपुर*
गोरखपुर, कारखाना निर्माण संविदा श्रमिक संघ के स्थापना के साथ ही साथ नए पदों का भी सृजन हुआ। संघ का इंडियन ट्रेड यूनियन एक्ट (1926 ई के नo 16) के द्वारा प्रमाणित कर प्रमाण पत्र दे संघ को सन 2024 -2025 ई० को प्रमाण पत्र द्वारा प्रमाणित किया गया। वही संघ के अध्यक्ष राजकुमार ने संघ के उद्देश को बताते हुए कहा आय दिन मजदूरों के साथ शोषण होते रहता है, अक्सर काम करा लेने के बाद मजदूरों को उच्चित वेतन नही मील पाता, उनके साथ कोई दुर्घटना होने पर उच्चित मुआवजा नहीं मिल पाता। अक्सर उनके साथ मार पिट भी की जाती है। ऐसी कोइ अप्रिय घटना आगे मजदूरों के साथ न घटित हो उसे रोकने हेतु संघ सदैव मजदूरों के साथ खड़ा रहेगा। और वही संघ में विभिन नए पदों का सृजन भी किया गया। वही संघ में अध्यक्ष पद पर राजकुमार सिंह को चुना गया और उपाध्यक्ष पद के लिए अंजनी कुमार और एस. एम. नसीर आलम को चुना गया। मंत्री पद के लिए कृपाल गौड़, संयुक्त मंत्री विनय कुमार और अमित गौड़ को चुना गया, संगठन मंत्री नगीना प्रसाद , कार्यालय मंत्री नित्यानंद, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, कार्यकारणी सदस्य रामसंवार को बनाया गया। इस प्रकार से संघ में सदस्य के तौर पर हृदेश कुमार सिंह, संदीप कुमार गुप्ता, राजन सिंह, नितेश सिंह, चंदन शर्मा आदि सदस्य के रूप में समिलित है।
Comments
Post a Comment