Skip to main content

DlightNews

उत्तरप्रदेश
गोरखपुर में अपह्रत बालक सकुशल बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार।
गोरखपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण अंकुश लगाए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के कुशल मार्गदर्शन में श्याम बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना चौरीचौरा की टीम द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 404/21 धारा 363 भादवि0  थाना चौरीचौरा जनपद गोरखपुर से सम्बन्धित अपहृत की सकुशल बरामदगी की गयी ।


प्रकरण इस प्रकार है कि वादी मुकदमा निवासी ग्राम विशम्भरपुर  थाना चौरी जनपद गोरखपुर 20.10.2021 को मु0अ0सं0 404/21 धारा 363 भादवि0 बनाम रामू कन्नौजिया पुत्र अज्ञात अपने पुत्र के अपहरण के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया गया था । अपहृत की बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानिय की 02 टीमें लगाई गयी थी। दोनो टीमें संभावित स्थानों पर लगातार तलाश कर रही थी । इसी क्रम में मुखबीर की सूचना पर कि सोनबरसा बाजार से थोडा आगे एक व्यक्ति ,एक बच्चे को जो नीले कलर का जिन्स का पैन्ट हल्का नारंगी रंग का शर्ट पहने हुए जिसका रंग सांवला व गोल चेहरा उम्र करीब 04 वर्ष है , खड़ा है । सूचना पर उक्त पुलिस टीम द्वारा तत्परता से पहुंचकर अपहृत की फोटो से मिलान कराया गया तो वही लड़का प्रतीत हुआ ।


गोरखपुर में अपह्रत बालक सकुशल बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

अपहृत बालक के साथ खड़ें व्यक्ति की तरफ बढ़ा गया तो वह भागने का प्रयास किया । तभी उसे घेराबन्दी कर पकड़ लिया गया । पकड़ें गये व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम रामू कन्नौजिया पुत्र अवधेश प्रसाद निवासी धरमौली थाना हाटा जनपद कुशीनगर बताया । कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपहरण की बात स्वीकार करते हुए अपहरण का उद्देश्य बताया । अभियुक्त ने बताया कि अपहृत की मां और उसके बीच विगत कुछ महीनों से प्रेम प्रसंग था । जिसकी भनक बालक के पिता को लग गयी थी । बालक के पिता को सबक सिखाने के लिए उसने  बच्चे का अपहरण दिनांक 20.10.2021 को बिशम्भरपुर गांव से बहलाफुसलाकर किया था। अपहृत बालक को उसके परिजन को सुपुर्द किया गया । बालक के परिजन द्वारा पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए  प्रशंसा की गयी।

रिपोर्टर/रबिंद्र निषाद/गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...