Skip to main content

DlightNews

उत्तरप्रदेश
चोरी की एक मोबाइल व आभूषण के साथ शातिर चोर गिरफ़्तार।
गोरखपुर:- जनपद मे हो रही लूट व चोरी की घटनाओ को संज्ञान मे लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा समय – समय पर घटनाओ के अनावरण कर चोरी व लूट गये सामानो के बरामदगी व अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिया गया था । जिसके फलस्वरुप पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री मनोज कुमार अवस्थी व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज श्री अजय कुमार सिंह के मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल द्वारा टीम गठित कर स्थान व समय बदल – बदल कर संदिग्ध वाहन व व्यक्तियो की चेकिंग किया जाता रहा है ।


इसी परिप्रेक्ष्य मे  दिनांक 13.10.2021 को सुबह से ही प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल के निर्देश पर  उ0नि0 आशीष कुमार सिंह मय हमराह  के करीम नगर चौराहे पर संदिग्ध वाहनों / व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी, कि मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति चोरी का सामान बेचने हेतु जाने वाला है, जिसकी निशानहेदी पर हरसेवकपुर नं0 1 मोड़ के पास से अभियुक्त को समय करीब 09.00 बजे गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से जामा तलाशी में चोरी किया हुआ मोबाइल व अन्य जेवरात प्राप्त हुये । पूछताछ में वो अपना नाम मंजीत चौहान उर्फ लखन पुत्र सुरेन्द्र चौहान निवासी हरसेवकपुर नं0 1 थाना गुलरिया जनपद गोरखपुर बताया। रिपोर्टर/रबिंद्र निषाद/गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।