Skip to main content

DlightNews

उत्तरप्रदेश
गोरखपुर में पुलिस पर फायर कर भाग रहे 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार।

गोरखपुर। एसओजी और गीडा पुलिस की संयुक्त टीम ने पुलिस पर फायर कर भाग रहे 25 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अमरजीत निषाद पुत्र पुरुषोत्तम निषाद निवासी बोकटा थाना गीडा जिसके खिलाफ गीडा थाने में  बलवा,हत्या का प्रयास तथा आर्म्स एक्ट का दो केस वही सहजनवा थाने में बलवा,मारपीट लुट चोरी,गुंडा एक्ट के तहत छः केस और थाना पनियरा जिला महरागंज में गैंगेस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज है उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। जेल से छूटने के बाद वह अपराध की दुनिया में अपना पैर जमाया हुआ था। वर्तमान समय मे हाईवे के किनारे खड़े मालवाहक ट्रकों का त्रिपाल काटकर अपने साथियों के साथ मिल कर चोरी करता था।


जिसकी पुलिस काफी दिनों से तलाश में जुटी हुई थी। और एसएसपी ने फरार चल रहे बदमाश पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। एसओजी और सर्विलांस टीम को बदमाश के लोकेशन के लिए लगाया गया था। रविवार को अपराह्न 1.55बजे गीडा पुलिस और एसओजी टीम को जानकारी मिली कि ईनामी बदमाश बोकटा गहासाड माँर्ग पर खड़ा है और कही घटना का अंजाम दे सकता है। जानकारी मिलते ही एसओजी और गीडा पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुच गयी। पुलिस देखकर वह फायरिंग करते हुए भागने लगा। एसओजी और गीडा पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा,तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किया।


गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक गीडा विनय कुमार सरोज,एसएसआई सन्तोष कुमार सिंह,एसआई राजेश कुमार,एसआई एसओजी चंद्रभान सिंह,अरुण कुमार सिंह,कांस्टेबिल राजमंगल,सनातन सिंह जितेंद्र सिंह,इंद्रेश वर्मा,अरुण यादव,गणेश शंकर पांडेय,नामित मिश्रा शामिल थे।
रिपोर्टर/रबिंद्र निषाद/गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।