Skip to main content

DlightNews

*युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय को मिला कोरोना योद्धा सम्मान*।
*रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
गोरखपुर 17 अक्टूबर 2021      कोरोना वैश्विक महामारी के कालखण्ड में समाज में किये गये उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य को देखते हुए एचआर लाॅ   एसोसिएट गोरखपुर के तत्वावधान में गोरखनाथ मंदिर के पीछे 'चौधरी पैलेस' में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया।यह सराहनीय कार्य एच आर लाॅ एसोसिएट्स के वरिष्ठ अधिवक्ता समाजसेवी व राजनितिक हिफजुर्रहमान अजमल के नेतृत्व मे सामाजसेवियों, पत्रकारों, राजनेताओं, अधिवक्ताओं, डाक्टरों, शिक्षकों, पुलिसकर्मियों एवं स्वंयसेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं को कोरोना योद्धाओं के रुप में सम्मानित किया गया।
करोना योद्धाओं को सम्मानित करने हेतु सम्मान समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख समाज सेवी जनाब खैरुल बशर साहब उपस्थित रहें।इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आये कोरोना योद्धाओं को माल्यार्पण व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के क्रम में शहर के युवा जनकल्याण समिति नामक संगठन के संचालक व प्रदेश अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय द्वारा कोरोना संकट काल में किये गये निस्वार्थ भाव से जनमानस सेवा व नि:शुल्क भोजन वितरण हेतु सम्मान प्रदान किया गया। कुलदीप पाण्डेय ने कोरोना संकट काल में जनमानस की सेवा करने में अपनी जान कि परवाह नही किए, जिस समय लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे उस समय युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने अपने सामर्थ्य अनुसार जरुरतमंद लोगों तक निशुल्क भोजन, पानी,बिस्किट,ब्रेड,फल,मास्क,सेनेटाइजर, दवा किट,राशन सामग्री, आर्थिक सहयोग आदि अन्य प्रकार की वस्तुओं को प्रदान करके मानवता का परिचय दिये. सम्मान प्राप्त कर कुलदीप पाण्डेय ने एच आर एसोसिएट के डायरेक्टर वरिष्ठ अधिवक्ता वह समाजसेवी हिफजुर्रहमान अजमल कोधन्यवाद दिया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।