Skip to main content

DlightNews

.
*आल इंडिया गार्ड्स कौंसिल के पूर्वोत्तर जोन का एक प्रतिनिधि मंडल जोनल कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार व जोनल महासचिव शीतल प्रसाद के नेतृत्व में भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री  पंकज चौधरी जी से उनके महराजगंज स्थित आवास पर औपचारिक मुलाकात किए*                                *रिपोर्टर -बी.पी.मिश्र,गोरखपुर* गोरखपुर 14 अक्टूबर 2021रनिंग कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में चर्चा किया। उनको ज्ञापन देते हुए रनिंग कर्मचारियों द्वारा रात्रिकालीन ड्यूटी करने के बावजूद उनको रात्रि भत्ता से बंचित किये जाने से अवगत कराते हुए रेल प्रशासन द्वारा दोहरा माप दंड अपनाने से रनिंग कर्मचारियों में व्याप्त असंतोष की जानकारी दी,  वित्त राज्य मंत्री  ने रात्रिकालीन सेवा लेने के वावजूद रात्रि भत्ता नही देने को उचित नही बताया तथा अपने पी.आर.ओ. को संबंधित विषय के अभिलेखों को उनके समक्ष प्रस्तुत करने को आदेशित किये।
      प्रतिनिधिमंडल ने लाइन बॉक्स की जगह पर ट्रॉली बैग में संरक्ष।उपकरणों को रखकर कार्य करने के लिए बाध्य करने की चर्चा करते हुए मंत्री जी को बताया कि इस संबंध में पूर्व श्रम मंत्री श्री संतोष गंगवार जी वगोरखपुर सदर सांसद  श्री रवि किशन जी को ए. आई.जी. सी. ज्ञापन दे चुका है। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि आल इंडिया गार्ड्स कौंसिल द्वारा माननीय न्यायालय(कैट) ने लंबित वाद के संदर्भ में मा. न्यायालय के दिये गए निर्णयो का भी दुर्भाग्यवश पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वाराअनुपालन नहीं किया जा रहा है और  रेलवे बोर्ड के किसी सामान्य आदेश के बिना ही मनमाने ढंग से जबरदस्ती दबाव बना कर लाइन बॉक्स के बिना रनिंग कर्मचारियों को कार्य करने को विवश किया जा रहा है। वित्त राज्य मंत्री ने उक्त विभिन्न समस्याओं पर माननीय रेल मंत्री जी से चर्चा कर समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिए। प्रतिनिधि मंडल में दिनेश मिश्रा, अमलेंदु पांडेय,हरिराम,वी.के.गुप्ता, आर. के.त्रिपाठी, दयाशंकर चौधरी, वाल्मीकि राजभर समेत भारी संख्या में गार्ड सम्मलित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।