Skip to main content

DlightNews

*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आज विजयादशमी अवसर पर शस्त्र पूजन व श्री विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया।*     *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*                     गोरखपुर15 अक्टूबर 2021 महानगर के दोनों भाग उत्तरी व दक्षिणी के विभिन्न नगरों में यह कार्यक्रम आयोजित किया।जिसमे स्वयंसेवको ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया और शस्त्र पूजन किया। उत्तरी भाग के गोरक्षनगर में प्रांत प्रचारक गोरक्ष प्रांत सुभाष जी बतौर मुख्य वक्ता के रूप में सम्मलित होकर शस्त्र पूजन किया।उन्होंने स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्र जीवन में अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व के प्रसंग भरे पड़े हैं। प्रत्येक प्रसंग के साथ हमारे उत्सव भी जुड़े हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्षभर में कुल छह उत्सव मनाता है। विजयादशमी उसमें एक है। यह पर्व असत्य पर सत्य की और अंधकार पर प्रकाश की विजय का द्योतक है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भारतीय जन मानस की आत्मा हैं। अयोध्या राजपरिवार में जन्म लेने वाला राजकुमार जब पिता की आज्ञा से महल छोड़ता है तो वह अपनी सामर्थ्य और सामाजिक संरचना के बल पर मर्यादा पुरुषोत्तम बन जाता है। सारी आसुरी शक्तियां शरणागत हो जाती हैं। पुरातन काल से हम शक्ति की उपासना करते रहे हैं।।संघ विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा को जीवंत रखे हुए हैं।।विजयादशमी के दिन संघ की स्थापना हुई।।यह दिन विजय, शौर्य, संयम, असत्य पर सत्य की विजय, शक्ति की पूजा एवं संघ की स्थापना का दिन है।संघ 96 वर्षों से बुराई पर अच्छाई को प्रतिस्थापित करने के अभियान में लगा हुआ है।आगे उन्होंने कहा किमनुष्यत्व ही हिंदुत्व है और हिंदुत्व ही राष्ट्रीयत्व है। स्वदेशी और देशभक्ति के माध्यम से हम बड़ी से बड़ी शक्तियों को हम परास्त कर सकते हैं।भारत की भूमि भोग्य भूमि नहीं बल्कि कर्म और त्याग की भूमि है। भारत कभी पराजित नही रहा। सभी आक्रांताओं का मान मर्दन करने के लिए भारत भूमि ने अनेक वीर पुत्रों को जन्म दिया है। भारत भूमि शक्ति की आराधना करने वाला देश है। यह भौतिक और आध्यात्मिक दोनों तरह की पूजा करता है। इसलिए यह सोने की चिड़िया के साथ साथ विश्वगुरु भी रहा। हमें गर्व करने की आवश्यकता है कि हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम की संस्कृति है।हम सत्य व न्याय के लिए सनातन काल से लड़ते आये हैं। कलियुग में शक्ति का प्रमुख स्रोत संगठन है, संघ की शक्ति है।उन्होंने सभी को विजयादशमी की शुभकामनाए दी।इसी तरह शस्त्र पूजन व श्री विजयादशमी उत्सव के कार्यक्रम नगरसःसम्पन्न हुए।विकास नगर में विद्याभारती के प्रांत संगठन मंत्री रामय जी,सूर्य नगर में भारतीय इतिहास संकलन समिति के संगठन मंत्री बालमुकुंद जी,हनुमान नगर में विभाग कार्यवाह आत्मा जी,विष्णु नगर में प्रान्त गौ सेवा प्रमुख अखिलेश जी,रामजानकी नगर में नगर सह संघचालक,आर्यनगर में सेवाभारती के सह प्रान्त सेवा प्रमुख राजेश जी,आजाद नगर में रवि प्रकाश मणि जी,गीता नगर में प्रणाचार्य जी,विवेकानन्द नगर में प्रान्त कुटुंब प्रबोधन कार्यकारिणी सदस्य मृत्यंजय शुक्ला जी,मालवीय नगर में पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के डॉ0 एस बी शर्मा का पाथेय स्वयंसेवको को प्राप्त हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...