Skip to main content

DlightNews

*भाजपा महिला मोर्चा गोरखपुर की क्षेत्रीय टीम की पदाधिकारियो ने असुरन चौराहा के निकट प्राचीन विष्णु मंदिर में चल रहे विष्णु महायज्ञ के अवसर पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की। यज्ञ के दर्शनार्थ आये हुए भक्तो को भंडारा वितरित करने में अपनी सहभागिता की*,                                   *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*                            गोरखपुर 28 अक्टूबर 2021और विष्णु महायज्ञ में हो रहे हवन,पूजन में भाग लिया और प्रवचन के श्रवण के उपरांत यज्ञ स्थल की परिक्रमा की व मंदिर में दर्शन व पूजन किया बाद में स्वयं भी प्रसाद स्वरूप भंडारा ग्रहण किया।
क्षेत्रीय टीम में विशेष कर महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता, महामंत्री निहारिका त्रिपाठी, क्षेत्रीय मंत्री चित्रा देवी, कार्य समिति सदस्य रीता गुप्ता, रोहिणी श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव के साथ ही साथ महिला मोर्चा से संबंधित ढेर सारी महिलाओं ने यज्ञ के दर्शन और श्रवण के इस कार्यक्रम में उपस्थित रही, इस अवसर पर महिला मोर्चा की टीम से आपसी वार्ता के दौरान महिला नेत्रियों ने इन पौराणिक परम्पराओ और आस्था को जनहित में बताते हुए कहा कि यद्यपि 21वी सदी को वैज्ञानिक युग कहा जाता है, फिर भी सनातन धर्म की ये आस्था और परम्परायें मानव मात्र को सात्विक संस्कार व मानव कल्याण में जोड़ने की प्रेरणा देती हैं और व्यक्ति में आत्म बल का विकास होता है, कार्यक्रम में भाग लेने की प्रसन्नता का भाव सभी महिलाओं के मुख मंडल पर परिलक्षित हो रहा था।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।