Skip to main content

DlightNews

उत्तरप्रदेश
टेलीकॉम कंपनी 4G हुई फुस्स, 2G से चल रहा लोगों का काम।
 गोरखपुर | सहजनवा के पिपरौली बाजार कस्बे में विगत 2 महीनों से VI  टेलीकॉम कंपनी का नेटवर्क बहुत ही धीमी गति से चल रहा है और कभी-कभी तो नेटवर्क रहता ही नहीं। जिससे क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों की माने तो 4जी और 3जी सेवा तो एकदम नहीं चल रही है किसी तरह से 2G सेवा से सबका काम चल रहा है। बताते चलें कि पिपरौली बाजार कस्बे में जो मोबाइल कंपनी का टावर है वहीं से वीआई कंपनी की नेटवर्क सेवा संचालित होती है। बरसात के मौसम में वहां पर जलजमाव हो जाता है और वह जलजमाव पूरे तीन चार महीने तक रहता जिससे यह नेटवर्क की समस्या लगातार बनी रहती है तथा दूर नहीं हो पाती।

लोगों ने जब ऑनलाइन कंप्लेंन किया तो इंजीनियर आए पर जलजमाव होने की वजह से खराब मशीनों का सुधार नहीं कर पाए ।जिससे समस्या जस की तस बनी हुई हुई। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह समस्या तब तक बनी रहेगी जब तक मोबाइल टावर किसी अन्य जगह स्थानांतरित नहीं हो जाता। जिससे वहां जलजमाव न होने पाए। क्षेत्र के लोगों नितिन सिंह, जावेद बख्शी, उमेश निगम, अमित सिंह, सुनील निगम इत्यादि ने इस समस्या से निजात की मांग की है। इस संबंध में टेक्नीशियन रितेश ने बताया कि जलजमाव की वजह से टावर में पानी लगा हुआ है इसलिए खराब मशीन बनाई नहीं जा पा रही है जैसे ही जलजमाव खत्म होगा समस्या का निदान हो जाएगा।
रिपोर्टर/रबिंद्र निषाद/गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।