Skip to main content

DlightNews

उत्तरप्रदेश
गोरखपुर में आरएफसी के आश्वासन के बाद कोटेदारों और क्षेत्र के किसानो में खुशी।

गोरखपुर। पाली ब्लाक के मिनवा में स्थित विपणन गोदाम को लेकर चल रही रस्साकशी का अवरोध अब समाप्त हो चुका है।आरफसी के आश्वासन के बाद ब्लाक पाली के कोटेदार और क्षेत्र के किसान सन्तुष्ट है। तहसील कोटेदार संघ अध्यक्ष दिनेश जायसवाल  ने कहा कि मिनवा में स्थित विपणन गोदाम सुविधा की दृष्टि सर्वोत्तम है। सड़क से सटे गोदाम होने से कोटेदारों को खाद्यान्न ले जाने में आसानी रहती है। यहां से गोदाम स्थान्तरण करने से कोटेदारों के सामने की तरह की समस्या आ जाती। आरफसी के आश्वासन के बाद समस्या करीब दूर हो चुका है।


पाली ब्लाक कोटेदार संघ अध्यक्ष हरि मंगल यादव ने कहा कि कुछ राजनैतिक चाटुकार मिनवा में स्थित विपणन गोदाम को हटाना चाहते है। जिससे वह अपनी रोटी सेक सके। पूरे ब्लाक के कोटेदार एकजुट है। किसी के दबाव में गोदाम नही हटेगा। इस मुद्दे को लेकर पाली ब्लाक संघ के कोटेदार सीएम से लेकर अधिकारियों तक दरवाजा खटखटाने के लिए हमेशा तैयार है। कोटेदार विन्द्रावन यादव ने कहा कि विपणन गोदाम हटाने का जो प्रयास चाटुकार कर रहे है। उनके मंसूबे कभी सफल नही होंगे। जिसके लिए कोटेदारों को कोई भी लड़ाई करनी पड़े हम सभी तैयार है।


किसान रधुवीर सिंह ने कहा कि मिनवा स्थित विपणन गोदाम पर किसान अपनी फसल को आसानी से लेकर आ जाते है। मुख्य सड़क होने से फसल लदे वाहन लाने में आसानी रहती है। गोदाम यहां से हटाया जाएगा तो क्षेत्र के किसान सड़क पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। किसान राम प्रसाद चौरसिया ने कहा कि सुविधा की दृष्टि से मिनवा  स्थित गोदाम सर्वोत्तम है यहां अनेक तरह की सुविधाए राष्ट्रीयकृत बैंक, सड़क, सहित अन्य सुविधाएं आसानी से मिल जाती है। यहां पहुचने वाले किसानों को किसी तरह की समस्या नही होती है। अन्य स्थान पर गोदाम स्थानांतरण होने से किसानो के सामने अनेक तरह की समस्या आयेगी। और काफी भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। इस बावत आरफसी प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि जांच में किसी तरह की कमी नही पायी गयी है। गोदाम हटाने का सवाल ही नही होता है।  
रिपोर्टर/रबिंद्र निषाद/गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।