Skip to main content

DlightNews

*सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर पार्टी की मासिकबैठकसम्पन्न*         *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*      .                    गोरखपुर 17 अक्टूबर 2021 प्रदेश सचिव अभितोष गिरी व युवजन सभा के प्रदेश सचिव अमरनाथ यादव तथा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रदीप कुमार यादव , सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंद्रभान यादव , सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव व मंडल प्रभारी इंद्रेश सिंह का कार्यालय पर प्रथम आगमन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत फूल मालाओं से लादकर किया गया इस दौरान हुई युवजन सभा की मासिक बैठक की अध्यक्षता युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राहुल यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश चौधरी ने किया मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी मौजूद रहे सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उपरोक्त नेताओं के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राहुल यादव ने कहा कि हर वर्ग के लोगों ने 2022 के चुनाव में सपा सरकार बनाने के लिए संकल्पित है महिलाओं छात्रों नौजवानों किसानों मजदूरों ने ठाना है 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे इसी क्रम हर वर्ग का युवा समाजवादी पार्टी से जुड़ कर अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का काम कर रहा है निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि भाजपा सरकार का पूरा कार्यकाल विफलताओं का हैं। उसने कोई काम जनहित में नहीं किया।भाजपा सरकार की कुनीतियों के चलते महंगाई, बेरोजगारी पर कोई नियंत्रण नहीं हुआ।कानून व्यवस्था बदतर होती गई है। भाजपा बिना कुछ किए ही ताल ठोंक रही है। भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग को परेशान किया है। खुद तो कुछ किया नहीं समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर अपनी पीठ थपथपा रही है प्रदेश के हालात बहुत बिगड़े हुए हैं। समाजवादी सरकार बनने पर ही लोगों की परेशानियां दूर होंगी। किसानों-नौजवानों के हितों का संरक्षण होगा। रोजी-रोजगार की समुचित व्यवस्था होगी। शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। अपराध नियंत्रण के प्रभावी उपाय होंगे। विकास के अवरूद्ध कामों को फिर पूरा कराया जाएगा। समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए हमें एकजुट होकर गांव-गांव, घर-घर तक समाजवादी नीतियों तथा समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाना होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, जिला महासचिव अखिलेश यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष राहुल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीश यादव, मिर्जा कदीर बेग, वेद प्रकाश चौधरी, शब्बीर कुरेशी, शहादत हुसैन, दयाशंकर निषाद, विंध्याचल यादव, मोहम्मद यूसुफ, शिव शंकर गौड़ ,रणजीत पासवान, पुरुषोत्तम यादव ,संतोष यादव, रंजीत आर्य ,वैभव पांडे, मैंना भाई,प्रशान्त कुमार,विजयगोस्वामी,आदित्य गोंड़,राहुल चौरसिया,शुभेंदु यादव,अखिलेश यादव छोटू,ओमकार यादव,जितेंद कुमार जीतू,अखिल यादव,संतोष कुमार,राजेश कुमार,वीरेंद्र, जावेद, इंद्रमणि, एसएन यादव ,बीके यादव, समशेर शाही, एस आर यादव, उपेंद्र यादव, इंद्रेश कुमार साहनी, बालेंद्र, जय हिंद, रामाशीष, राजधारी यादव,अनंत कुमार,अवधेश कुमार, लालजी, ओम प्रकाश यादव, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...