Skip to main content

DlightNews

उत्तरप्रदेश
गोरखपुर में आशा बहुओं का पांचवें दिन सीएचसी मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन।

 सहजनवा गोरखपुर | पाली विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार मुख्यालय पर सोमवार को अपनी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आशा बहुओं का पांचवे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा । सभी ने सरकार से मांग की कि हमें भी राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान कर सम्मानित वेतनमान दिया जाए  ।     स्वास्थ्य कर्मचारी के साथ  कदम से कदम मिलाकर चलने वाली आशाओं के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है, जो यह ठीक नहीं है ।  हर स्वास्थ्य सेवाओं को आशा बहुएं अपनी जान जोखिम में डालकर  जमीन पर क्रियान्वित करती रहती हैं । चाहे वह कोविड-19 हो, कुष्ठ ,टीबी या अन्य  संचारी रोग हो ।  भयमुक्त होकर अपना काम करती हैं । उनके पास भी परिवार है,सरकार को सोचना चाहिए । मांग पूरी न होने तक हम संघर्ष करतीं रहेंगी ।


उक्त अवसर पर उर्मिला सिंह, श्यामा देवी, आशा देवी, अनुपमा सैनी, इंद्रेश पांडे, मालती देवी,माधुरी, दीपमाला, सरोज, इंदू  सिंह, रेखा देवी, इंद्रावती,मंजू देवी, शांति सिंह,आशापुरी, लीलावती शकुंतला सुनीता, मंजू गुप्ता, इंदुमती, सुमन , रेशमा अनारकली सुनीता प्रभादेवी माया देवी, विंध्यवासिनी देवी समेत कई आशा कार्यकत्रियां मौजूद रहीं ।
रिपोर्टर/रबिंद्र निषाद/गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।