Skip to main content

DlightNews

*सीआरसी गोरखपुर ने मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत आत्महत्या रोकथाम एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर  ई-परामर्श श्रृंखला 145 का आयोजन किया*             *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
गोरखपुर 13 अक्टूबर 2021सीआरसी गोरखपुर ने  आत्महत्या रोकथाम एवं मानसिक स्वास्थ विषय पर ई-परामर्श श्रृंखला 145 का आयोजन किया। आज की प्रमुख वक्ता डॉ वर्तिका सिंह, मनोरोग चिकित्सक, प्रयागराज ने आत्महत्या के सांकेतिक लक्षण, कारण तथा निवारण पर चर्चा करते हुए कहा कि जब भी व्यक्ति में इस तरीके के विचार आएं तो उन्हें सकारात्मक गतिविधियों में लगना चाहिए। कार्यक्रम के अन्य वक्ता डॉ दशरथ चौधरी, विभागाध्यक्ष, पुनर्वास मनोविज्ञान विभाग, राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, सिकंदराबाद ने कहा कि व्यक्ति को अपनीपरिस्थितियों से तालमेल बैठाते हुए जीवन शैली का चयन करना चाहिए ताकि उसे आत्महत्या जैसे कठिन कारण से ना गुजरना पड़े। यहां तक कि जीवन के अंतिम पड़ाव पर सभी व्यक्ति एक जैसे हो जाते हैं सबको इस तथ्य को समझने की जरूरत है। कार्यक्रम में लगभग 100 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के निदेशक डॉ हिमांग्शु दास के निर्देशन में संपन्न हुआ। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के प्रति शुभकामना व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार, सहायक प्राध्यापक, नैदानिक मनोविज्ञान विभाग, सीआरसी गोरखपुर ने किया तथा प्रश्नोत्तर  काल का संचालन  श्री संजय प्रताप सिंह किया। इस अवसर पर सीआरसी गोरखपुर के पुनर्वास अधिकारी, राजेश कुमार यादव तथाव्यवसायिक अनुदेशक श्रीमती संध्या सिंह भी उपस्थित रही।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।