भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में अजमेर की नारकॉडिक्स टीम ने गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है जिसकी कार्रवाई सेवर थाने में की जा रही है। फिलहाल NCB की टीम इस बारे में कुछ ज्यादा बताने को तैयार नहीं है। अजमेर NCB टीम को सूचना मिली थी की एक व्यक्ति ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में मादक पदार्थ छुपा कर कहीं ले जा रहा है। NCB टीम के पास ट्रक का नंबर भी था। NCB ने मुखबिर की सूचना के आधार पर तस्कर को पकड़ लिया। जिस पर NCB की टीम ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और ट्रक को जब्त कर उसे सेवर थाने पर ले आई है। ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। साथ ही NCB की टीम ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और ट्रक को चेक कर रही है। NCB टीम के अधिकारी इस बारे में ज्यादा कुछ बताने को तैयार नहीं है। सूत्रों के मुताबिक पकड़ा गया गांजा 5 क्विंटल बताया जा रहा है कृष्णा मुरारी गर्ग रुदावल से
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।
Comments
Post a Comment