Skip to main content

DlightNews

*विषय-प्रियंका गांधी की 31 अक्टूबर को होने वाली प्रतिज्ञा यात्रा की युवा कांग्रेस की ट्रांसपोर्ट नगर कार्यालय पर  की तैयारी बैठक।*                                 *रिपोर्टर-वी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
गोरखपुर  24 अक्टूबर  2021 को प्रियंका गांधी जी के प्रतिज्ञा यात्रा के मद्देनजर युवा कांग्रेस गोरखपुर की जिला कार्यकारिणी और विधानसभा अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक दोपहर 12:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी ट्रांसपोर्ट नगर पर संपन्न हुई ।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए युवा प्रदेश उपाध्यक्ष और गोरखपुर प्रभारी प्रदीप ठकुरई ने बताया कि आगामी 31 तारीख को होने वाली प्रियंका गांधी जी की प्रतिज्ञा यात्रा ऐतिहासिक होगी ।कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इसके लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा से 500-500 युवा कार्यकर्ता को रैली में लाने का लक्ष्य दिया गया है, जो हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे पदाधिकारी आसानी से पूर्ण करेंगे।आज देश और प्रदेश के नौजवान प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में सत्ता परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इंजीनियर अभिजीत पाठक ने बताया कि 31 तारीख को होने वाली प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए युवा कांग्रेस के प्रत्येक विधानसभा स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है सभी विधानसभा अध्यक्ष जिला पदाधिकारियों को लक्ष्य दिया गया इसके अतिरिक्त युवा कांग्रेस विधानसभा स्तर पर युवाओं के बीच जाकर उन्हें रैली के लिए आमंत्रित करेगा।दिनांक 27 तारीख तक विधानसभावार बैठक कर रैली को सफल बनाने की रणनीति तय कर ली जाएगी मुझे आशा ही नहीं विश्वास है जिस प्रकार आज प्रदेश के युवा प्रियंका गांधी की ओर आशा से देख रहे हैं यह प्रतिज्ञा यात्रा ऐतिहासिक होने वाली है।जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रियंका गांधी के नीतियों से प्रेरित होकर एमजीपीजी कॉलेज के छात्र नेता सुशील ओझा अपने साथियों ज्ञानेश्वरमणि उपाध्याय, प्रदीप यादव, उत्कर्ष पांडे , संदीप गुप्ता, न्प्रिंस विश्वकर्मा ने युवा कांग्रेस संगठन की सदस्यता ली।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक मल प्रदेश महासचिव सुमित पांडे, बादल चतुर्वेदी, अनिल दुबे
 प्रदेश सचिव प्रभात पांडे ने रैली को सफल बनाने के लिए अपने विचार रखें।
बैठक में जिला उपाध्याछ प्रतीक चतुर्वेदी, सतीश कुमार,  जिला सचिव प्रवीण ,उपाध्याय शिवम, चतुर्वेदी ,रवि त्रिपाठी ,प्रिंस शर्माविधानसभा अध्यक्ष ललित निषाद ,मिथिलेश विश्वकर्मा ,शरदत्रिपाठी ,अनूपसाहनी,कलीमअहमद ,विजय दिव्यांशु, विनय मिश्रा
 जिला सचिव नजरे आलम, अखिलेश्वर द्विवेदी ,अंकुर पांडे, विशाल त्रिपाठी, केतन तिवारी,रामाशीषनिषाद ,सुनील कश्यप समेत लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।