Skip to main content

DlightNews

*समाजवादी पार्टी साहू राठौर व्यापारी महासभा का मंडलीय सम्मेलन तारामंडल रोड स्थित सत्यम लाने में हुआ सम्पन्न*                               *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*                     गोरखपुर 22 अक्टूबर 2021जिसकी अध्यक्षता गौरी शंकर गुप्ता ने तथा संचालन छेदीलाल गुप्ता ने किया मुख्य अतिथि के रूप में साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य जगजीवन प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहन गुप्ता व पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी मौजूद रहे नौसड चौराहे पर व्यापारी नेता राम ललित यादव द्वारा मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जगजीवन प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार अखिलेश सरकार द्वारा कराए गए कार्यों का फीता काटकर श्रेय लेना चाहती है गोरखपुर जनपद सहित पूरे प्रदेश के विकास के लिए अखिलेश यादव ने बहुत सारे कार्य किए वर्तमान सरकार सपा सरकार के कार्यों का फीता काटने को ही अपनी उपलब्धि समझ रही है वर्तमान सरकार में साहू व्यापारी समाज का बहुत उत्पीड़न हो रहा है सपा हमेशा से व्यापारियों का व सभी समाज का सम्मान करती आई है व्यापारियों के हित में सपा ने बहुत सारे कार्य किए हैं व्यापारियों सहित सभी समाज के सम्मान की रक्षा के लिए सपा हमेशा खड़ी रही है और रहेगी समाजवादी पार्टी व्यापारियों की सच्ची हितेषी है वर्तमान सरकार में व्यापारियों की हत्या हो रही है गोरखपुर में मनीष गुप्ता की जघन्य हत्या पुलिस द्वारा किया गया साहू व्यापारी सहित सभी समाज के लोग इकट्ठा होकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने बनाने जा रहे हैं भाजपा सरकार सत्ता के मद में चूर, जनता के दुख तकलीफों से कोसों दूर है भाजपा ने "100 दिन" में महंगाई कम करने के वादे से वोट लिया और अब ₹100 पेट्रोल को सस्ता बता रहे है।व्यापारियों किसानों की हालत भाजपा राज में बदहाल होती गई है। उसकी आवाज गाड़ियों से कुचली जा रही है। किसानों से भाजपा सरकार ने जो वादे किए वे सभी झूठे साबित हुए हैं। फिर भी भाजपा बड़े-बड़े विज्ञापन छपाकर लोगों को भ्रमित करने में लगी है कोरोना काल में लोगों को भयानक त्रासदी से गुजरना पड़ा। मौतों का सिलसिला नहीं थमने से लाशें भी टोकन पर जलने लगी थी। अस्पतालों में दवा, इलाज के अभाव में मरीज तड़पते रहे। आक्सीजन के लिए मारामारी मची रही। बड़ी संख्या में श्रमिकों का पलायन हुआ। नौजवानों की नौकरियां छूट गईं। इसके लिए दुःख जताने के बजाय भाजपा नेतृत्व घंटा, थाली बजाकर खुशियां मनाने में लगा रहा। कोरोना में मौतों का उत्सव मनाकर भाजपा ने जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया भाजपा सरकार झूठे दावे का उत्सव मनाने में कोई शर्म नहीं। शिलान्यास का शिलान्यास और उद्घाटन का उद्घाटन करते हुए भी भाजपा का उत्सव जारी है। समाजवादी सरकार के कामों पर भाजपा अपनी पट्टिका लगाती रही है और पूरे कार्यकाल का उत्सव मनाती रही।कुशीनगर एयरपोर्ट समाजवादी सरकार की योजना थी पर भाजपा खुद श्रेय लेते हुए उत्सव मनाने में लग गई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे भी समाजवादी सरकार की देन है उसका उत्सव भी भाजपा को मनाने में दिक्कत नहीं। 
    सच तो यह है कि भाजपा को झूठ और फरेब की राजनीति ही आती है। अपने पूरे कार्यकाल में उसने जनहित में कुछ किया नहीं। उसके कार्यकाल में लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं, जनता महंगाई, भ्रष्टाचार से त्रस्त हुई है।  इस बार जनता का भी उत्सव का अवसर 2022 में आने वाला है जब भाजपा की विदाई और समाजवादी पार्टी की सरकार राज्य में आयेगी।इस दौरान प्रमुख रुप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी जियाउल इस्लाम जगदीश यादव चंद्रबली यादव प्रहलाद यादव सिंहासन यादव जितेंद्र सिंह कृष्ण कुमार त्रिपाठी राम ललित यादव वीरेंद्र गुप्ता रुपावती बेलदार मनोज यादव राम लखन पासवान मुन्नी लाल यादव सुशीला भारतीय उर्मिला देवी सुमन पासवान अभिमन्यु यादव विनय यादव मैंना भाई संजय गुप्ता भगवान दयाल गुप्ता राहुल गुप्ता रंजीत पासवान उदय नारायण गुप्ता विनोद गुप्ता लालजी गुप्ता ईश्वर चंद मद्धेशिया चंद्रभान प्रजापति कंचन श्रीवास्तव दिनेश गुप्ता अमर अग्रहरि गणेश गुप्ता कीर्ति निधि पांडे हीरालाल यादव विक्की निषाद महेंद्र यादव शमशेर शाही आशा मंजू रुकमणी निशा रैलिस गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...