Skip to main content

DlightNews

*मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाने में भारतीय संस्कृति की भूमिका विषय पर वेबीनार के साथ सी.आर.सी. गोरखपुर में संपन्न हुआ मानसिक स्वास्थ्य  सप्ताह*                 *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
गोरखपुर 15 अक्टूबर 2021 सीआरसी गोरखपुर में 7 से 15 अक्टूबर तक मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिदिन मानसिक स्वास्थ्य को लेकर ऑनलाइन-ऑफलाइन कार्यक्रम किए गए। इसी कड़ी में आज दिनांक 15 अक्टूबर 2021 कोसीआरसी गोरखपुर में ई-परामर्शश्रृंखला 147 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मानसिक स्वास्थ्य में भारतीय संस्कृति की भूमिका विषय पर आधारित था, कार्यक्रम को प्रजापिता ब्रह्म कुमारी  ईश्वरीय विश्वविद्यालय की वरिष्ठ फैकल्टी सुश्री बीके नीना दीदी ने संबोधित किया। सुश्री दीदी ने अपनी बात कहते हुए कहा कि यदि हमें मानसिक रूप से स्वस्थ रहना है तो भारतीय समाज की आध्यात्मिक परंपरा को अपनाना होगा तथा अपने को उस परम सत्ता से जोड़ना होगा। कार्यक्रम का संचालन सीआरसी गोरखपुर के सहायक प्राध्यापक, नैदानिक मनोविज्ञान विभाग, श्री राजेश कुमार ने किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून के निदेशक डॉ हिमांग्शु दास के निर्देशन में संपन्न हुआ। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में सीआरसी गोरखपुर के पुनर्वास अधिकारी राजेश कुमार यादव, संजय प्रताप सिंह तथा अरविंद कुमार पांडे ने अपना योगदान दिया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 लोगों ने प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...