Skip to main content

DlightNews

उत्तर प्रदेश
गृह कलह से परेशान महिला पुलिस चौकी के सामने फोरलेन पर लेटी
गृह कलह से परेशान महिला पुलिस चौकी के सामने फोरलेन पर लेटी


गोरखपुर | गुलरिहां थाना क्षेत्र के भटहट पुलिस चौकी के सामने सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे एक महिला गृह कलह से परेशान होकर अपने तीन माह के बच्चे को लेकर फोरलेन पर लेट गई। महिला को सड़क पर लेटा देख दोनों तरफ से गाड़ियां रुक गई । राहगीर सड़क पर लेटी महिला को उठाने का प्रयास करने लगे । सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने महिला को सड़क उठाकर चौकी पर लाए। पूछताछ में महिला की पहचान भटहट कस्बे के पुलिस चौकी के पीछे की रहने वाली रुकमणी पत्नी रमेश के रूप में हुई ।


पीड़िता ने बताया कि उसके तीन माह के बच्चे की तबीयत खराब है । बच्चे के इलाज के लिए पैसा मांगने पर पति उसे जूतों से बुरी तरह पीटने लगा। वह किसी तरह बच्चे के साथ भागकर अपनी जान बचाई । पति के रवैए से परेशान महिला बच्चे के साथ सड़क पर लेट गई । इस संबंध में प्रभारी चौकी इंचार्ज ने बताया कि महिला के शिकायती पत्र पर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है  । उसके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है ।

रिपोर्टर रबिंद्र निषाद/गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।