Skip to main content

DlightNews

उत्तरप्रदेश

रात में देखा सपना सुबह किया पड़ोसी युवक पर हमला।
 सहजनवा गोरखपुर:- सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम त्यूरान में मारपीट की एक अजीबों-गरीब घटना सामने आई है । स्वप्न में एक युवक खुद को  पिटता देख, दूसरे ही दिन सुबह पड़ोसी युवक  पर धारदार हथियार से हमला कर  दिया है । घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार में भर्ती कराया गया था, जहां डाक्टर प्राथमिक उपचार के बाद  उसे जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया है । उधर युवक के इस कारनामे को लेकर उसके मानसिक स्थिति को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है । बताया जाता है कि सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम त्यूरान निवासी  राजू नाम का एक 25 वर्षीय युवक गुरुवार की रात अपने घर में सोया हुआ था । आधी रात के करीब  स्वप्न में अचानक कुछ बड़बड़ाने लगा, परंतु  घर वाले उसकी इस हरकत पर कोई ध्यान नहीं दिया । शुक्रवार की सुबह वह विस्तर से उठकर  बिना कुछ बताए हाथ में एक टूटी लोहे की  कुंडी लेकर पड़ोसी युवक राजेश के घर पहुंच गया और जब तक लोग कुछ समझ पाते उस पर हमला कर घायल कर दिया । मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस घायल को नजदीकी चिकित्सा ठर्रापार में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर उसे रेफर कर दिया ।  हमलावर  राजू ने पुलिस को बताया कि- राजेश उसे स्वप्न  भाले से मार रहा था, इसलिए वह बचने के लिए उस पर हमला कर दिया । 

उक्त संदर्भ में-चौकी प्रभारी घघसरा रामानुज यादव ने कहा कि-यह अजीब वाकिया सामने आया है । युवक की मानसिक स्थिति कुछ अजीब लग रही है ।  स्वप्न के आधार पर घटना घटी है । हमलावर को पकड़ लिया गया है । जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी ।


रिपोर्टर/रबिंद्र निषाद/गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।