Skip to main content

DlightNews

उत्तरप्रदेश

गोरखपुर में चोरी के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार


गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में जनपद में घटित लूट की घटनाओं में गिरफ्तारी एवम बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के कुशल नेतृत्व पिपराइच पुलिस टीम को लगाया गया था ।  दिनांक 15.10.2021 को प्रभारी निरीक्षक पिपराईच मानवेन्द्र पाठक की टीम के वरिष्ठ उ0नि0 राजकुमार सिंह , उ0नि0 मनोज कुमार सिंह , उ0नि0 ज्योति नरायण तिवारी , हे0का0 शिवगोविन्द के साथ तलाश वाँछित, तलाश संदिग्ध व्यक्ति व अपराधी हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि आपके मु0अ0सं0-303/2021 धारा 392 भा0द0वि0 मे वांछित अभियुक्त सम्बोध यादव पुत्र फूलचन्द यादव निवासी अमवा थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर रतनपुर की तरफ से तुलसी देई की तरफ जाने वाला है की सूचना पर विश्वास कर वरिष्ठ उ0नि0 राजकुमार सिंह उ0नि0 मनोज कुमार सिंह , उ0नि0 ज्योति नरायण तिवारी , हे0का0 शिवगोविन्द के तुलसीदेई मोड़ से करीब 100 मीटर पहले ही आड़ लेकर छिप छिपाकर उस आ रहे व्यक्ति का इंतजार करने लगे कि थोड़ी देर बाद रतनपुर की तरफ से एक व्यक्ति मो0सा0 से आता हुआ दिखाई दिया कि मुखबिर खास के इशारे से बताया कि वह वही व्यक्ति है और हट गया कि उक्त व्यक्ति की नजदीक आने पर एक बारगी हम पुलिस बल द्वारा घेरकर मौके पर ही रोक लिया गया । नाम पता पूछने पर इसने अपना नाम सम्बोध यादव उम्र करीब 22 वर्ष पुत्र फूलचन्द यादव निवासी अमवा थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर बताया तथा उक्त घटना मे अपने साथियो इन्द्रजीत निषाद उर्फ फिरोज निवासी केवटनवा थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर व अनिल निषाद निवासी परसौनी रामनगर थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर के साथ मिलकर के साथ मिलकर उपरोक्त घटना करना स्वीकार किया । जिसकी जामा तलाशी से इसके पहने हुए पैन्ट की दाहिनी जेब से पांच-पांच सौ रूपये की बीस नोट तथा सौ-सौ रूपये की कुल चार नोट अर्थात दस हजार चार सौ रूपये (10,400रू0) बरामद हुआ तथा लूट मे प्रयुक्त वाहन संख्या UP53DR7874 यामहा R15 रंग नीला जिसका इंजन नं0-G3N4E0020787 चेचिस नं0- ME1RG6713L0018150 की बरामद हुई।

रिपोर्टर/रबिंद्र निषाद/गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।