Skip to main content

DlightNews

प्रेस विज्ञप्ति
प्रतापगढ़
23 अक्टूबर 2021
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक यूनियन का जिला सम्मेलन क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान अफीम की कोठी प्रतापगढ़ के प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ सम्मेलन की अध्यक्षता आर डी यादव ने किया एवं संचालन मजदूर नेता रामसूरत ने किया सम्मेलन में जनपद के आठ विकास खंडों से निर्माण मजदूरों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया सम्मेलन का शुभारंभ संगठन के प्रदेश महामंत्री बालेंद्र सिंह ने करते हुए इस अवसर पर कहा कि निर्माण मजदूर अधिकतर कम पढ़े लिखे हैं सरकार ने योजनाओं के पंजीयन नवीनीकरण एवं योजनाओं का लाभकारी उठाने के लिए कार्यालय से आवेदन बंद करा दिया है ऐसे में बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं और निर्माण मजदूरों को शोषण का शिकार होना पड़ रहा है उन्होंने इस अवसर पर निर्माण श्रमिकों में जागरूकता एवं एकता पर बल दिया सम्मेलन के मुख्य अतिथि हेमंत नंदन ओझा ने कहा कि मजदूरों को बिना संगठित हुए और बिना संघर्ष किए कुछ नहीं मिलता जो योजनाएं बन भी गई हैं उसका लाभ मिल जाए इसके लिए भी सजग और संघर्षशील संगठन की आवश्यकता है उन्होंने इस अवसर पर सभी निर्माण मजदूरों को 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर ₹10000 पेंशन की मांग की इस बात पर दुख व्यक्त किया कि निर्माण श्रमिकों को और तो छोड़िए मनरेगा के अंदर भी मजदूरी करने के बाद अपनी  मजदूरी समय से नहीं मिल रही है जनपद में 100000 स अधिक मजदूरों 2 माह से अधिक समय होने के बाद भी नहीं मिल पाई है जबकि न्यूनतम 7 दिन और अधिकतम 15 दिन के अंदर भुगतान हो जाना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि फौरन मजदूरों की मजदूरी का भुगतान किया जाए। सम्मेलन के अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रम प्रवर्तन अधिकारी डॉ महेंद्र प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बिचौलियों से बचने के लिए सीधे कार्यालय में अधिकारियों से संपर्क करें ताकि कोई बिचौलिया आपका शोषण नहीं कर पाए उन्होंने इस अवसर पर ई श्रम पंजीयन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी को अपना पंजीयन कराने के लिए कहा और बताया कि सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें पंजीयन कराने के उपरांत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 500000 वार्षिक चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के संरक्षक रामबरन सिंह बीपी त्रिपाठी, राजमणि पांडे किसान सभा के जिला महामंत्री निर्भय प्रताप सिंह पल्लेदार मजदूर यूनियन के मंत्री महेश सरोज रेलवे मेंस यूनियन के पूर्व मंत्री हरी राज यादव ने अपने विचार व्यक्त किए इन वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों को चार श्रम संहिताओ मे करते हुए श्रम कानून को कमजोर करने और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बकाया मजदूरी पर जेल जाने की व्यवस्था को समाप्त करने की निंदा की सम्मेलन का समापन प्रदेश अध्यक्ष धनंजय चौबे ने करते हुए कहा कि हम जितना ही गांव से जनपद स्तर तक संगठित होंगे उतना ही शोषण से बचेंगे उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि संगठन का काम केवल निर्माण बोर्ड की योजनाओं का लाभ दिलाना ही नहीं है बल्कि श्रमिकों के हितों के लिए हर मोर्चे पर संघर्ष करना है ताकि निर्माण श्रमिकों का कहीं भी शोषण ना हो सके। सम्मेलन के अंत में पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें आरडी यादव अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार मिश्र महामंत्री,राजकुमार मौर्य एवं फूल चंद पटेल उपाध्यक्षगण, राम लखन गौतम राम हर्ष सरोज उप मंत्री राधेश्याम पटेल कोषाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता कार्यालय मंत्री कमर जहां प्रचार मंत्री धनी लाल गौतम बनवारी लाल गौतम अनिल कुमार दुबे कार्यकारिणी सदस्य इसके अतिरिक्त नौ काउंसिल सदस्य इस प्रकार 21 सदस्यीय कमेटी का चुनाव संपन्न हुआ निर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि हेमंत नंदन ओझा एवं प्रदेश महामंत्री बालेंद्र सिंह ने बधाई दिया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।