Skip to main content

DlightNews

प्रेस विज्ञप्ति
*सीआरसी गोरखपुर में आयोजित हुई एक दिवसीय अभिभावक संगोष्ठी तथा ऑनलाइन वेबीनार की ई परामर्श श्रृंखला 149*                  *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*                    गोरखपुर 21 अक्टूबर 2021सीआरसी गोरखपुर में एक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगजनों के गृह आधारित भौतिक पुनर्वास, व्यवहार परिमार्जन तथा शैक्षिक पुनर्वास जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। सीआरसी के विषय विशेषज्ञ श्री नीरज मधुकर, श्री राजेश कुमार तथा श्री विजय गुप्ता ने इन मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा अभिभावकों को घर पर किए जा सकने वाले क्रियाकलापों से अवगत कराया। एक अन्य कार्यक्रम में सीआरसी गोरखपुर ने ई-परामर्श परामर्श श्रृंखला 149 का आयोजन किया। जिसमें दिव्यांगजन किस तरीके से यूडी आईडी कार्ड प्राप्त कर अपने मौलिक अधिकारों को पा सकते हैं पर चर्चा हुई। इन मुद्दों पर चर्चा करते हुए वक्ता के रूप में सुश्री पूर्णिमा एडम, सुश्री अमला जेम्स तथा श्रीमान केशव झा, नई दिशा ने अपने विचार  व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हमें दिव्यांगजनों को यूडी आईडी कार्ड प्राप्त करने के कानूनी तरीकों की जानकारी प्रदान करनी चाहिए। जिससे वह अपने मौलिक अधिकारों की प्राप्त कर सकें। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के निदेशक डॉ हिमांग्शु दास के निर्देशन में संपन्न हुआ। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने दोनों कार्यक्रमों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।  इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक  श्री राजेश यादव, श्री अरविंद पांडे श्री नागेंद्र पांडे तथा श्रीमती संध्या सिंह आदि  मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।