Skip to main content

DlightNews

*चौरी चौरा शहीद स्थल पर आयोजित हुआ मुशायरा एवं कवि सम्मेलन*                             *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
गोरखपुर 16 अक्टूबर 2021उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी (उ0प्र0 शासन) के चेयरमैन चौधरी कैफुलवरा के निर्देशपरउत्तरप्रदेशउर्दूअकादमी एवं साहित्य एजुकेशनल सोसायटीकेसंयुक्ततत्वावधान में आजादी के 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर चौरी चौरा शताब्दी वर्ष के अंतर्गत  चौरी चौरा शहीद स्थल सभागार में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ।राकेश श्रीवास्तव, डॉक्टर सौरभ पांडेय, डॉक्टर सत्या पांडेय, ईश्वरचंद जायसवाल,श्रीमती सुनीता गुप्ता, ज्योति प्रकाश गुप्ता, अजय सिंह उर्फ टप्पू, जितेंद्र यादव ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित करकेकार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राकेश श्रीवास्तव सदस्य संगीत नाटक एकेडमी उत्तर प्रदेश ने कहा कि मुशायरा एवं कवि सम्मेलन आपकी पुरानी परंपराओं से आपको परिचित कराते हैं। मुख्य अतिथि सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडेय ने कहा शायरी की जुबान सिर्फ मोहब्बत की जुबान होती है उर्दू हिन्दी नहीं होती।
अति विशिष्ट अतिथि ईश्वरचंद जायसवाल ने कहा कि चौरीचौरा की धरती शहीदों और वीरों की धरती है इस तरह के कार्यक्रमोंकेआयोजन से आपसी सद्भावना और मोहब्बत आपस में बढ़ेगी।
विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सत्या पांडेय ने कहा उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी की इस पहल की सराहना की जानी चाहिए जो मोहब्बतों को और देश प्रेम को लोगों में आम कर रहा है।
कार्यक्रम के सरपरस्त जलाल सिद्दीकी ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन आपसी सद्भावना को बढ़ाना है।कार्यक्रम का संचालन रेहान जिगर ने किया।नासिर फराज ने पढ़ा_
यही है मेरा हिंदुस्तान यही है मेरा हिंदुस्तान,हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सब उसकी संतान यही है मेराहिंदुस्तान।।
पंडित भूषण त्यागी ने पढ़ा_
हम जवान हैं शहादतों का है जज्बा।हमें तो चीन की अंगड़ाईया बुलाती हैं।।
अख्तर आजमी ने पढ़ा_
दिया जब हम ने अलल ईएलानवोचौरी - चौरा का बलिदानतो पिंजरा तोड़ चले हम।चले बोस‌ अशफाकुल्ला खानभगत,आज़ाद,हमीद,उस्मान ।
वसीम रामपुरी ने पढ़ा_
कुछ ऐसे फैले तिरंगे के रंग चारों तरफ।कि सारी दुनिया ही हिंदुस्तान हो जाए।
तनवीर जलालपुरी ने पढ़ा_
हर जबां पर बस एक ही नारा है।मेरा हिंदुस्तान जिंदाबाद।
डॉ मनोज कुमार गौतम "मनु" ने पढ़ा_ना मार्केट ना हॉट ना बाजार की बातें करता हूं,
मैं संस्कृति और तीज त्यौहार की बातें करता हूं ।भावना द्विवेदी ने पढ़ा _वो तेरा छोड़ के जाना मुझे अब याद नहीं है।लौट के देख ले दुनिया मेरी बर्बाद नहीं है।साथ ही साथ दीदार बस्तवी, तरन्नुम नाज, विभा शुक्ला ,मैकश आज़मी, मिन्नत गोरखपुरी, आदि ने भी काव्य पाठ किया। देश प्रेम की जोशीली रचनाओं को सुनकर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाई और तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंज उठा।कार्यक्रम के कन्वीनर प्रकाश नूरा ने बताया कि इस अवसर पर डॉक्टर एहसान अहमद, श्रीमती सुनीता गुप्ता, अजय सिंह टप्पू, ध्रुव श्रीवास्तव, सुभाष दुबे, कनक हरि अग्रवाल, विनय श्रीवास्तव, खैरुल बशर,हाजीजलालुद्दीन कादरी, मोहम्मद आकिब अंसारी, जावेद अंसारी आदि को सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्वेता मिश्रा शुभी, दिव्या मालवीय, मोहम्मद फुरकान अंसारी, गणेश दुबे, मकसूद अली, उत्कर्ष मिश्रा, आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम सह कन्वीनर मिन्नत गोरखपुरी ने सभी को अपना कीमती समय देने के लिए आभार प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।