Skip to main content

DlightNews

प्रकाशनार्थ
 गुलाब बाड़ी शमशान भूमि ट्रस्ट समिति की आम सभा संपन्न। 

       बरेली, 29 मई/ गुलाब बाड़ी शमशान भूमि ट्रस्ट समिति , बरेली की आम  सभा की  एक महत्वपूर्ण बैठक  सिंधु नगर गेट,  कटरा चांद खां  में  कार्यकारी अध्यक्ष मा0 छंगामल मौर्य की अध्यक्षता में  संपन्न हुई। जिसका संचालन महामंत्री दिनेश  दद्दा एड0 ने किया। 

        बैठक में समिति के  तीन  वर्षीय चुनाव पर चर्चा , विकास कार्यों पर  चर्चा ,गेट के पूर्ण  करने पर विचार एवं धन संग्रह पर  सकारात्मक विचार विमर्श  किया गया और चंदे किताबें भी बांटी गयी। 

        इस अवसर पर बोलते हुए श्मशान भूमि के कार्यकारी अध्यक्ष माननीय छंगामल मौर्य ने कहा कि नगर निगम  द्वारा श्मशान भूमि  का काफी विकास  हुआ है और हम सब श्मशान भूमि विकास के लिए विशेष योगदान कर रहे हैं l उन्होंने कहा कि  गेट का जीर्णोद्धार  शीघ्र  शुरू किया जाएगा तथा अन्य कार्यों हेतु जनप्रतिनिधियों से मिला जाएगा।

         बैठक में उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने गेट के जीर्णोद्धार पर चर्चा करते हुए कहा कि शीघ्र ही गेट  का कार्य पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने  ने कहा कि हमें खुले मन  से दान करना चाहिए। 
           बैठक में कोषाध्यक्ष गिरीश चंद्र सिन्हा ने कहा कि जो  सदस्य चुनाव से पूर्व वार्षिक शुल्क जमा नहीं कर पाएंगे , ऐसे सदस्य चुनाव में भाग नहीं ले पाएंगे।
          बैठक में आय-व्यय निरीक्षक दयाशंकर वर्मा ने कहा के दान प्राप्त करने के लिए हमें एक टोली बनाकर जाना चाहिए और दानदाता को दान का लक्ष्य व उद्देश्य भी बताना  चाहिए ताकि वह खुले मन से दान कर सके।
       
        बैठक में मंत्री राममूर्ति  मौर्य ने कहा के मुद्दों को  जोर शोर से उठाया जाना गलत नहीं है l उन्होंने कहा  कि श्मशान के विकास के लिए हम सबको  मन से आगे आना होगा। 

           सभा में मंत्री  अनिल सक्सेना ने कहा कि श्मशान भूमि पर जो असामाजिक तत्व गुंडागर्दी करते हैं उनसे निबटने हेतु एक युवा टीम बनाई जानी चाहिए। 

     बैठक में सर्वश्री  डॉ नवल  किशोर पार्षद,  संरक्षक रामेंद्र प्रसाद गुप्ता , तोताराम गुप्ता, योगेंद्र  कनौजिया,अतीत प्रकाश गुप्त , उदय  प्रकाश गुप्ता, दिग्विजय नाथ शर्मा,  रवि किशोर सक्सेना, राजीव गुप्ता निर्भय, एम एल मौर्या, रामबहादुर मौर्य,  डी एन शर्मा, अजय रत्नाकर, अंकेश गुप्ता, प्रदीप कुमार सिंह,  अनिल कुमार सिंह ,चंद्रपाल moriya ,गौरव  गुप्ता , वेद प्रकाश एवं पन्नी लाल  मौर्य आदि ने विचार व्यक्त किए। 
      
 दिनेश दद्दा   एड,
महामंत्री 
गुलाब बाड़ी शमशान भूमि ट्रस्ट समिति, बरेली बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।