Skip to main content

DlightNews

अभिनय रस्तोगी ब्यूरो चीफ  बरेली
*जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाओं की क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा* 
बरेली,  जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के क्रियान्वयन में बैंकों की भूमिका महत्वपूर्ण है, उन्हें अपनी भूमिका के निर्वहन में सदैव सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैंकों को और अधिक गतिशील होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के लिए पात्रों का चयन पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत कितने खाताधारकों का अब तक बीमा और कितने खाताधारक लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है, इसका विवरण तीन दिन में उपलब्ध कराया जाए। 
जिलाधिकारी आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री चन्द्र मोहन गर्ग, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री एमएम प्रसाद, परियोजना अधिकारी, डीआरडीए श्री तेजवंत सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी श्री ललित कुमार सहित बैंकर्स अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुए सभी बैंकों को निर्देश दिए कि स्ट्रीट वेंडरों के लाभार्थियों को क्यू आर कोड उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने डूडा विभाग को निर्देश दिए कि बैंकों से समन्वय स्थापित कर स्ट्रीट वेंडरों के लाभार्थियों का क्यूआर कोड वितरण कराया जाए। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने सभी बैंकर्स को निर्देश दिए कि जिस योजनान्तर्गत जो लक्ष्य दिया गया है उसको शतप्रतिशत पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों की कोई भी पत्रावली लम्बित न रखी जाए।  
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पीएम स्वानिधि योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मृदा आदि संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों का अवश्य दिया जाए। उन्होंने बैठक में यूनियन बैंक से कोई भी अधिकारी उपस्थित न होने पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।