Skip to main content

DlightNews

*आग से बचाव पर 03 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न*

*रिपोर्टर-बीपी मिश्र*

गोरखपुर। अग्निशमन विभाग गोरखपुर की ओर से मुख्य अग्निशमन अधिकारी डीके सिंह के नेतृत्व में फायर स्टेशन गोलघर पर आग की रोकथाम अग्निशमन व आग से बचाव के उपायों पर आधारित 03 दिन का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। जिसमें 54 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। प्रशिक्षुओं को अग्नि की भयावहता के बारे में सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने प्रशिक्षुओं को आग में फंसे लोगों का रेस्क्यू करने की विधि बताते हुए पर्सनल प्रोटेक्टिव सेल्फ कंटेंट ओपेन सर्किट नार्मल एयर ब्रीथिंग अपडेट्स सेट के प्रयोग समझाया। प्रशिक्षण के दौरान नागरिक सुरक्षा के वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक वेद प्रकाश भी उपस्थित थे। प्रशिक्षण में फायर सर्विस सेकंड ऑफिसर परमानंद पांडे, लीडिंग फायरमैन रणजीत सिंह, लीडिंग फायरमैन सत्यवान सिंह, फायरमैन शिव विजय सिंह, फायरमैन धनंजय पांडे की सराहनीय भूमिका रही। प्रशिक्षण में गोरखपुर विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अलावा नागरिक सुरक्षा से डा. अमरनाथ जायसवाल, डा. एस के विश्वकर्मा, रमाशंकर यादव, संजय जायसवाल, महेश अग्रवाल, इमामुद्दीन अली, अभिषेक कुमार, अभिनव चंद, रीतेश गुप्ता, फैजान समेत कई लोग मौजूद रहें।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।