Skip to main content

DlightNews

*अंजू फाउंडेशन के तत्वाधान में अनौपचारिक निशुल्क शिक्षा का उद्घाटन*
 *ब्यूरो-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।मिलेनियम सिटी ,विष्णुपुरम ,गोरखपुर में अंजू फाउंडेशन के द्वारा संचालित अनौपचारिक निशुल्क शिक्षा की चौथी पाठशाला का विधिवत उद्घाटन भूतपूर्व मेयर डॉक्टर सत्या पांडे जी द्वारा किया गया। समाज में निर्धन ,असहाय बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अंजू फाउंडेशन विगत कई वर्षों से इस तरह के सामाजिक कार्यों को संचालित कर रही हैं। इस अवसर पर सत्या पांडे ने बताया कि समाज में महिलाओं को विशेष कर शिक्षित होना जरूरी है ,क्योंकि यह महिलाएं दो घरों को संभालती हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा के द्वारा हम एक स्वस्थ समाज का निर्माण भी कर सकते हैं। शिक्षा हमेंआर्थिक उद्देश्यों को प्रदान करती है ,तथा साथ ही साथ समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का भी काम करती है। अनौपचारिक शिक्षा समाज में पिछड़े और कमजोर वर्गों के लिए अवसर प्रदान करती है ।इस शिक्षा में खुलापन होता है ।दाखिले ,पाठ्यक्रम ,समय सारणी ,प्रशिक्षण का समय और अवधि का कोई स्थान नहीं होता ।इन्हें परिस्थितियों के अनुसार बदला जा सकता है ।इसमें बालक खुले स्थान में खेलते कूदते, बातचीत करके शिक्षा हासिल कर सकता है ।वर्तमान परिवेश में यह बहुत ही आवश्यक है ।इसके लिए मैं अंजू फाउंडेशन की संचालिका सोनिका खरवार को धन्यवाद देती हूं। जिन्होंने इसकी आधारशिला रखी ।           उक्त अवसर पर अंजू फाउंडेशन की  सह डायरेक्टर  विजय प्रभा ने बताया कि हम लोग इस तरह के प्रयास समय-समय पर करते रहते हैं। यह हमारी चौथी पाठशाला है ।तमाम ऐसे निर्धन परिवार हैं जिनके पास आजीविका का कोई साधन नहीं है ।उनके बच्चों को शिक्षित करने के लिए हम और हमारे सभी सदस्य मिलकर के कार्य करते हैं ।           अंत में अंजू फाउंडेशन की डायरेक्टर सोनिका खरवार ने बताया कि छात्र जीवन से ही हमें सामाजिक कार्यों को करने की रुचि थी ।हम अपने आसपास जब ऐसे बच्चों को देखते थे जिनमें शिक्षा की कमी थी या उनके अभिभावक निर्धन होते थे ।जो अपने बच्चों का स्कूल में दाखिला नहीं करा पाते थे ,तो हमारी अंतरात्मा को चोट पहुंचती थी ।और मैं यह सोचती थी कि जब हम बड़े होंगे तो कुछ ऐसा करेंगे जिससे हमारे देश का और समाज का भला हो इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर हमने इस फाउंडेशन की स्थापना की।
अंजू फाउंडेशन की सदस्य मीनल सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए सभी गणमान्य अतिथियों को धन्यवाद दिया। उक्त अवसर पर विजय प्रभा , सोनिका खरवार ,भोला प्रसाद मिश्रा ,अतुल श्रीवास्तव , सुनील त्रिपाठी, रश्मि, खुशी, अंजलि, रचना, राहुलआरुषि ,रश्मि आदि लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।