Skip to main content

DlightNews

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0
--------------------------
पशुधन मंत्री ने पशुपालन निदेशालय का औचक निरीक्षण किया
------------------
अधिकारी/कर्मचारी समय से कार्यालय आकर निर्धारित अवधि में कार्य पूरा करें
------------------
पत्रावलियों का रख-रखाव विधिवत और व्यवस्थित रूप से सुनिश्चत किया जाये
------------------
कार्यालय में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये - श्री धर्मपाल सिंह
 --------------------------
लखनऊ 19 मई, 2022। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास कैबिनेट मंत्री ने आज डालीगंज स्थित पशुपालन निदेशालय का पूर्वान्हन 10ः30 बजे औचक निरीक्षण किया। पशुधन मंत्री ने निदेशालय के प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण किया और अधिकारियों से प्रभागों के क्रियाकलापों की विस्तृत जानकारी ली। मंत्री जी ने अधिकारियों/कर्मचारियों को समय से कार्यालय उपस्थित होकर निर्धारित अवधि में कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही कार्यालयों में साफ-सफाई और अभिलेखों का रख-रखाव ठीक ढंग से सुनिश्चित किये जाने के भी निर्देश दिये। परिसर में हरियाली के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण किये जाने और कार्यालय के कार्यों को कम्प्यूटरीकृत किये जाने की अपेक्षा की।
        पशुधन मंत्री ने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों की फाइल विधिवत और व्यवस्थित रूप से रखी जाये ताकि सेवानिवृत्ति के उपरांत किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को अपने आवश्यक देयकों व अभिलेखों को प्राप्त करने में असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यों व दायित्वों का पूरी शुचिता से पालन करें, ताकि शासकीय सेवा के दौरान उनके कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार का प्रश्नचिन्ह न उठे। उन्होंने सभी पटल सहायकों से उनके कार्य के बारे में जानकारी ली और कहा कि किसी भी पटल पर कोई भी पत्रावली अनावश्यक रूप से लम्बित नहीं रहनी चाहिए। पत्रावली निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी, कर्मचारी अवकाश पर जाता है तो उसका अंकन उपस्थिति पंजिका पर अनिवार्य रूप से किया जाये। समय की बर्बादी किसी भी कीमत पर नहीं होनी चाहिए।
       पशुधन मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के अपेक्षाओं के अनुरूप आगामी 100 दिनों के कार्यक्रमों के लक्ष्यों को धरातल पर उतारने की तेजी से कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि पशुधन विभाग का प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है। और पशुधन विभाग को कृषकों एवं पशुपालकों के आर्थिक उत्थान के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने हैं। मंत्री जी ने आई.जी.आर.सी. और पशु समस्या, निवारण केन्द्र के कार्यों की भी गहन जानकारी प्राप्त की।
       निरीक्षण के दौरान पशुपालन विभाग के निदेशक, प्रशासन एवं विकास डॉ. इन्द्रमणि ने मंत्री जी को आश्वस्त किया कि उनसे प्राप्त निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान निदेशक रोग एवं नियंत्रण प्रक्षेत्र डॉ. जीवनदत्त, अपर निदेशक डॉ. अरविन्द सिंह, श्री एम.के. भट्ट, वित्त नियंत्रक, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. जयकेश पाण्डेय, आ.नि. डॉ. एस.के. अग्रवाल, श्री अरविन्द वर्मा, श्री यशवीर सिंह, श्री ए.के. सोलंकी, श्री जे.पी. वर्मा, श्री वी.के. सिंह, श्री वेद वृत्त गंगवाक, डॉ. नीलम बाला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
---------------------------

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।