Skip to main content

DlightNews

फिरोजाबाद/21 मई

*जिलाधिकारी ने तहसील जसराना में बडी संख्या में जन शिकायतों को सुना और प्रभावी निस्तारण कर जनता को दी राहत।*

*जमीन पैमाइश की शिकायतों पर मौके पर ही कराऐं अंतरिम आदेश और दो दिन में सभी पैमाइश कराने के दिए निर्देश।*

*अतिक्रमण व अवैध कब्जों की शिकायतों पर पुलिस व राजस्व की टीमों को मौके पर भेजकर कराया कब्जा मुक्त।*

*डीएम ने दबंगोें से सीधे फोन पर बात कर दी स्पष्ट चेतावनी, शाम तक कब्जा छोडे़ अन्यथा जाएगें जेल।*

जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील जसराना में प्रातः 10 बजे से अपराहन 2ः15 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ, जिसमें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं सभी जिलास्तरीय अधिकारियों ने उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को सुना और उनका प्रभावी निस्तारण कराया। इसके अतिरिक्त जनपद की समस्त तहसील सभागार में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन भी किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि प्रातः 10 बजे से सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित रहकर जन शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान 264 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 16 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान *शिकायतकत्री ललिता पत्नी प्रदीप कुमार भुर्जी निवासी मो0गढीवान जसराना ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी आवासीय भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा कर मकान बनाने से रोका जा रहा है। पीडिता ने बताया कि 21.39 वर्ग मी0 आवासीय प्लॉट पर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत उसको 50 हजार की सहायता राशि प्राप्त भी हो चुकी है, मगर उसके प्लॉट पर राजीव यादव वर्तमान ग्राम प्रधान झपारा व संजीव यादव पुत्र पूर्व ब्लॉक प्रमुख जसराना जबरन कब्जा करने एवं प्लॉट पर दीवार तोड़कर मिटटी डालने पर उतारू हैं, पीडिता ने बताया कि यह लोग काफी प्रभावशाली व दबंग व्यक्ति है जो कि आय दिन जान माल की धमकी देते है। इसको जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लेते हुए दबंगों से फोन पर सीधी बात कर चेतावनी देते हुए स्पष्ट रूप से बता दिया कि वह आज शाम तक अपना कब्जा छोड़ दें अन्यथा जेल जाने को तैयार रहें। साथ ही उन्होने एस पी ग्रामीण को निर्देश दिए कि ऐसे दबंगों को भू माफिया चिन्हित करते हुए जैल भेजने की कार्यवाही करें।* इसी प्रकार से शिकायतकर्ता दिनेश कुमार निवासी मोहम्मदाबाद ने अपनी शिकायत में बताया कि दबंगों द्वारा खेत पर जाते समय मुझे मारा-पीटा जिस पर थाना जसराना में शिकायत करने पर केवल एन सी आर लिख कर छोड़ दिया, जिससे दबंग मुझे तरह-तरह की धमकी दे रहे और मेरी जान माल को खतरा है, इसको गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एसएचओ जसराना को निर्देश दिए कि वह अभी थाने से पीड़ित की एफ आई आर दर्ज कराकर उसकी प्रति यहां लाकर पीडिता को अभी उपलब्ध कराऐं, जिसके कुछ समय बाद ही एफ आई आर दर्ज कर उसकी एक प्रति पीडिता को मौके पर ही उपलब्ध कराई गयी। साथ ही जिलाधिकारी ने एसएसचओ को निर्देश दिए कि वह दबंगों पर कडी कार्यवाही करते हुए पीडिता को सुरक्षा प्रदान करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकतर मामलंे भूमि विवाद के प्राप्त हुए जिसमें सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण एवं दूसरों की जमीनों व पटटों पर अवैध कब्जें तथा पैमाइश के मामलें बडी संख्या मंे प्राप्त हुए, जिसको जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लेते हुए तहसील के सभी 42 लेखपालों व कानूनगों को बुलाकर भूमि विवाद के मामलों में सख्त निर्देश दिए कि वह भूमि विवाद के मामलों को 4 कैटेगरी ग्राम सभा एवं सार्वजनिक उपयोग की भूमि, संक्रमणीय एवं असंक्रमणीय भूमि पैतृक भूमि व पट्टा शुदा भूमि, बैनामाशुदा भूमि एवं अकृषक भूमि, मकान दुकान में विभाजित कर प्रभावी निस्तारण करें। इसके लिए सोमवार की शाम तक अलग-अलग चार भूमि विवाद रजिस्टर बनाकर उन्हे दिखाऐं। उन्होने कहा कि स्वंय वह इन रजिस्टरों का अवलोकन करेंगे। उन्होने जसराना के एसडीएम व तहसीलदार को कडे़ निर्देश देते हुए कहा कि जमीन पैमाइश की सभी शिकायतों में सोमवार की शाम तक अंतरिम आदेश जारी कर पैमाइश करा दी जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्या बताईं जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही उन्हें बताया कि हमने सबकी पक्की पैमाइश के अंतरिम आदेश कर दिए हैं इसमें आप निश्चिंत रहें तत्काल कार्यवाही की जाएगी।
 जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भूसा दान अभियान के लिए अलग-अलग लक्ष्य दिए थे जिसमें कुछ अधिकारियों ने अभी तक काम करना प्रारम्भ नही किया है वहीं कुछ अधिकारियों ने बहुत अच्छा कार्य किया है जिनके प्रयासों से 2000 कुंटल से अधिक भूसा एकत्रित किया गया है। ऐसे अधिकारी व कर्मचारियों को जिलाधिकारी ने प्रशंसा पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्द्धन किया वहीं जिन लोगोें ने अभी तक कार्य नही किया उन्हे तीन दिन का समय देते हुए निर्देश दिए है कि वह अगले तीन दिन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़, एस पी ग्रामीण अखिलेश नारायण, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 दिनेश कुमार प्रेमी, एसडीएम जसराना, डिप्टी कलेक्टर डा0 बुशरा बानो, प्रभागीय निदेशक वानिकी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।