Skip to main content

DlightNews

*स्वामी डॉ विनय जी द्वारा लगाया गया जनता दरबार ।*

* ब्यूरो-बीपीमिश्र*
गोरखपुर 29 मई 2022 ।  विवेकानंद सेवा मिशन के प्रभारी तथा सर्वोदय भारत पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक स्वामी डॉ विनय जी द्वारा गोरखपुर में समाजसेवी डिजिटल चिकित्सालय पर जनता दरबार लगाया गया।  इस अवसर पर गोरखपुर व आसपास के लोगों ने अपनी बातें और अपनी समस्याएं स्वामी जी के समक्ष रखें। किसी ने सीवर की समस्या , किसी ने नाली के सफाई की समस्या तो बहुत सारी महिलाओं ने अपने ऊपर हो रहे शोषण के बारे में बताया ।सभी लोगों की समस्याओं को स्वामी जी क्रम से सुनते रहे। इस अवसर पर स्वामी जी ने सभी के लिए जलपान की व्यवस्था किया था।विवेकानंद सेवा मिशन के प्रवीण कुमार पांडे, श्रवण कुमार मिश्रा, विनय कुमार दुबे और सुप्रिया श्रीवास्तव ने इस कार्य में अपना योगदान दिया। श्रीमती रुकमणी पांडे एडवोकेट ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया। कार्यक्रम के प्रायोजक डॉक्टर गुंजन यादव ने  फोन से लोगों की समस्याओं को सुनी। अपरिहार्य कारणों से डॉक्टर गुंजन यादव दिल्ली से नहीं आ पाई।सभी ने स्वामी डॉ विनय जी के इस पहल का स्वागत किया।
 समस्याओं के साथ आने वाले लगभग हर जाति, मजहब ,क्षेत्र और पार्टी से थे।स्वामी जी ने कहा इस कार्यक्रम से सर्वे भवंतु सुखिनः का विचार चरितार्थ हो जाएगा और इसी विचार को ही सनातन धर्म कहते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।