Skip to main content

DlightNews

प्रकाशनार्थ
 वरिष्ठ जनकल्याण समिति सातवां  स्थापना दिवस संपन्न
          बरेली ,22 मई/ वरिष्ठ जन कल्याण समिति ,बालजति,पुराना शहर ,बरेली के तत्वावधान में आज choupula स्थिति रोटरी क्लब भवन  में वरिष्ठ जनों  द्वारा सातवां स्थापना दिवस मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश सक्सेना ने  की और संचालन मधुबाला शर्मा पूर्व प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय एवं  समिति के सचिव अनिल सक्सेना ने  किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कर्नल माननीय प्रदीप सक्सेना जी थे और विशेष अतिथि के रूप में माननीय अनिल कुमार एडवोकेट पधारे ।           कार्यक्रम के शुभारंभ पर मां सरस्वती के चित्र पर माला माल्यार्पण किया गया और दीप प्रज्वलित किया गया । तत्पश्चात वरिष्ठ जनकल्याण समिति बालजति ,पुराना शहर, बरेली की पत्रिका का विमोचन किया गया ।
        इस अवसर पर समारोह में बोलते हुए मुख्य अतिथि पूर्व कर्नल मा0 प्रदीप  सक्सेना  ने विचार व्यक्त करते हुए कहा के वरिष्ठ जनों का यह संगठन एक अनूठी मिसाल है, क्योंकि यह वरिष्ठ जन अपने परिवार के बीच से समय निकालकर आपस में मेल मिलाप करते हैं और समाज की कुरीतियों को दूर करने का समय निकालते है,जो  वंदनीय है। 
       इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में पधारे  विधायक भाई अनिल सक्सेना एडवोकेट ने कहा के कि मुझे यह जानकर बड़ी खुशी हुई के वरिष्ठ जन कल्याण समिति के द्वारा बुजुर्ग जन समाज में सेवा भाव से कार्य करते हैं और समस्याओं से जूझते हैं और लोगों के कल्याण में लगे रहते हैं।                              कार्यक्रम में समिति के सचिव  अनिल सक्सेना ने समिति के उद्देश्यों और अब तक के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि हमने एक एक कल्याण कोष की भी स्थापना की है जिसमें हम गरीब व असहाय बेटियों के विवाह एवं उनकी परेशानियों के लिए धन जुटा कर सहयोग करेंगे ।
   समिति के संरक्षण संरक्षक रामेंद्र प्रसाद गुप्ता ने सभी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हम सब समिति के लोग  जनता के लिए सदैव तत्पर हैं।  
       अंत में अध्यक्षीय भाषण करते हुए योगेश सक्सेना ने कहा कि समिति सदैव गरीब व असहाय लोगों को सहयोग प्रदान करती रहेगी। बाद में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया और सभा के समापन की घोषणा की।
     कार्यक्रम के बीच-बीच में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें मुख्य रुप से कुमारी राधिका नैना शर्मा अर्पित शर्मा अंजू श्रीवास्तव जहान्वी आदि शामिल थे।
     कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। जिसमें विराट सक्सेना, श्रेया सक्सेना,  सूर्यांश ,आरोही सक्सेना आदि शामिल थे ।
      इस अवसर पर काव्य पाठ भी किया गया । जिसमें रामशंकर प्रेमी, यजुर्वेदी जी ,हिमांशु श्रोत्रीय , आशीष सक्सेना आदि ने भाग लिया।

         इस अवसर पर सर्वश्री जेसी पालीवाल, आर 0के0 वैश्य,   दिनेश दद्दा एड0,   रवि किशोर सक्सेना, गिरीश चंद्र सिन्हा ,तोताराम गुप्ता, ब्रह्म प्रकाश सक्सेना,  नवीन सक्सेना, उदय प्रकाश गुप्ता, अरुण कुमार एड0, हरिशंकर गुप्ता आदि ने मुख्य रूप से विचार व्यक्त किए ।      दिनेश दद्दा 
प्रवक्ता 
वरिष्ठ जन कल्याण समिति, बरेली

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।