Skip to main content

DlightNews

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बरेली
--------------------------
बच्चों को लाने ले जाने वाली स्कूली बसों के अनफिट पाए जाने पर होगी कड़ी कार्यवाही : जिलाधिकारी
--------------------------
बरेली, 19 मई। जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के समस्त स्कूलों/कालेजों में संचालित बसों का अभियान चलाकर परीक्षण किया जाए और  सुनिश्चित किया जाए कि मानक अनुसार अनफिट बसें न चलने पाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को लाने ले जाने वाली बसों एवं अन्य वाहनों को मानक अनुसार न पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के स्कूलों में संचालित बसों के फिटनेस के सम्बन्ध में बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक श्री राम मोहन सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. आर.डी. पाण्डेय, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री दिनेश कुमार, सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्री जे.पी. गुप्ता व श्री संजीव जयसवाल,, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री विनय कुमार, जनपद के समस्त स्कूलों के प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्य सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि स्कूलों में संचालित बस चालकों का भी अभियान चलाकर परीक्षण किया जाए कि वह वैध ड्राइविंग लाइसेंस पर कार्य कर रहे हैं या नहीं उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि जिस स्कूल की बस मानक अनुसार फिट नहीं पाई गई उस स्कूल के प्रबंधन के विरूद्ध कड़ी विधिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि वह सुनिश्चित करें कि स्कूली बसों में चालक किसी प्रकार का नशीले पदार्थ का सेवन न करें। उन्होंने निर्देश दिए कि बस चालकों का चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापित हो और नित्य परीक्षण कराते रहे। उन्होंने बसों में सभी दस्तावेज होने के पश्चात ही स्कूल बस को संचालित किए जाने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में 784 बसें संचालित हैं इन सभी बसों का तत्काल परीक्षण किया जाए। उन्होंने स्कूलों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि स्कूलों में संचालित बस मानकानुसार फिट होना चाहिए। उन्होंने प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि स्कूलों में संचालित बसों को मानक के अनुसार होने के पश्चात स्कूल से बच्चों को लाने व ले जाने का कार्य किया जाए।
---------------------------

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।