Skip to main content

DlightNews

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बरेली
----------------------------
जिलाधिकारी ने मीरगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश 
-------------------------
बरेली, 21 मई। जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर गुणवत्ता पूर्वक किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस में आई समस्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आईजीआरएस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयान्तर्गत करें, कोई भी शिकायत डिफाल्टर न होने पाए। उन्होंने कहा कि आई.जी.आर.एस. की लगातार मॉनिटरिंग शासन स्तर से नियमित रूप से किया जा रहा है।
जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में आज तहसील मीरगंज सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 73 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें मौके पर ही 4 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रोहित सिंह सजवाण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवीर सिंह, उप जिलाधिकारी मीरगंज श्री वेदप्रकाश, तहसीलदार मीरगंज श्रीमती रश्मि कुमारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर्ता श्रीमती सीमा पत्नी श्री संजय ग्राम धनेटा, तहसील मीरगंज ने बताया कि राशन कार्ड बना हुआ है लेकिन उन्हें अभी तक राशन नहीं मिल रहा है। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। एक अन्य शिकायतकर्ता श्रीमती लीलावती पत्नी श्री वीरपाल ग्राम औरंगाबाद, विकास खण्ड शेरगढ़, तहसील मीरगंज ने बताया कि उनके घर पर शौचालय नहीं बना है, जिससे बच्चों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी शेरगढ़ को निर्देश दिए कि शीघ्र ही जांच कर शौचालय बनवाने की कार्यवाही की जाए। शिकायतकर्ता श्री लाल सिंह पुत्र श्री डोरी लाल निवासी गणेशपुर, तहसील मीरगंज ने बताया कि अपना रजिस्ट्रेशन मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत करवाया था, परन्तु अभी तक आवास नहीं मिला है। जिस पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी मीरगंज को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। शिकायतकर्ता मो. सूफी टोला नगर पंचायत मीरगंज ने बताया कि उनके गांव में नगर पंचायत द्वारा एक हैंडपम्प स्थापित है, जिसका पानी पीने से गांव के कई लोग बीमार हो रहे है। जिलाधिकारी ने ई.ओ. मीरगंज को गांव में स्थापित हैंडपम्प के पानी की जांच कर स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
-------------------------

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।