Skip to main content

DlightNews

उत्तरप्रदेशगोरखपुर
डीएम ने चयनित विकासखंड के लक्ष्य को संतृप्तिकरण करने का दिया निर्देश।
गोरखपुर। प्रदेश में पिछड़े हुए 100 आकांक्षी विकास खंडों का चयन शासन द्वारा किया गया है जिसमें गोरखपुर जनपद के तीन विकासखंड कैंपियरगंज बासगांव  ब्रह्मापुर को चयनित किया गया है। चयनित विकासखंड के ग्राम पंचायतों का विकास, विकास के पथ पर ले जाने के लिए जिलाधिकारी  विजय किरन आनंद जिलाधिकारी सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। चयनित इन तीन विकास खंडों का विकास शासन के मनशाअनरूप  कराया जा सके। शासन द्वारा प्रदेश के अंतर्गत पिछड़े क्षेत्र के कुल 100 अकांक्षी विकास खण्डों का चयन कर विकास के लक्ष्य (टारगेट) इंडिकेटर तय किये गए हैं जिसके आधार पर विभिन्न विभागों के लक्ष्य (टारगेट) का संतृप्तिकरण करने का निर्देश दिया गया हैं।

जनपद में कुल 3 विकास खण्ड कैम्पियरगंज  बांसगांव तथा ब्रहमपुर चयनित हैं। जिलाधिकारी  द्वारा लक्ष्य (टारगेट) इंडिकेटरवार समीक्षा करते हुए समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया की अपने अपने विभाग केबलक्ष्य (टारगेट) इंडिकेटर के अनुसार प्रगति का संतृप्तिकरण करना सुनिश्चित करें जिला अर्थ एवम संख्याधिकारी चंद्रशेखर द्वारा अवगत कराया गया की विभिन्न विकास विभागों के 87 लक्ष्य (टारगेट) इंडिकेटर शासन द्वारा निर्धारित किये गए हैं जिसमे चिकित्सा विभाग के कुल 23 लक्ष्य (टारगेट) इंडिकेटर बाल विकास विभाग के कुल 8 लक्ष्य (टारगेट) इंडिकेटर शिक्षा विभाग के 14 लक्ष्य (टारगेट) इंडिकेटर कृषि एवम जल संसाधन में 18 लक्ष्य (टारगेट) इंडिकेटर वितीय समावेशन एवम कौशल विकास के 16 लक्ष्य (टारगेट) इंडिकेटर तथा आधारभूत अवसंरचना में 8 लक्ष्य (टारगेट) इंडिकेटर फीडिंग हेतु निर्धारित हैं। 


 
जिसे मासिक त्रैमासिक अर्धवार्षिक व वार्षिक के रूप में किया जाना हैं जिलाधिकारी विजय किरन आनंद द्वारा निर्देशित किया गया की सम्बंधित सभी विभाग निर्धारित समय सरणी के अनुसार अपनी सूचना पोर्टल पर अवश्य फीड कराये आप द्वारा विकास कार्य करने के बाद भी पोर्टल पर डाटा फीड न करने के कारण प्रगति में सुधार परीलक्षित नहीं हो रहा हैं वर्तमान में शासन द्वारा लक्ष्य (टारगेट) इंडिकेटर का रैंकिंग प्रतिमाह किया जा रहा हैं जिसे अभी से लक्ष्य के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित करें जिस विभाग को सूचना भरने या इंडिकेटर को समझने में समस्या हो तो अधोहस्ताक्षरी या जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी के संज्ञान में लाते हुए समस्या का निराकरण कराये । अगली बैठक में सभी सम्बंधित अधिकारी पूर्ण तैयारी के साथ बैठक में प्रतिभाग करेंगे । बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी  जिला विकास अधिकारी परियोजना निदेशक ग्राम विकास अभिकरण तथा अन्य विभाग के सम्बंधित अधिकारीगण उपथित थे। रिपोर्टर, रबिंद्रनिषाद, गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।