Skip to main content

DlightNews

*अग्नि सचेतकों को प्रशिक्षित कर प्रदान किया गया प्रमाण पत्र*

* ब्यूरो-बीपीमिश्र*
गोरखपुर। मुख्यमंत्री, उ०प्र० शासन के 100 दिवस के कार्य योजना के अन्तर्गत अग्नि सुरक्षा व्यवस्था /जीवरक्षा सुदृढ़ किये जाने हेतु जनपद गोरखपुर के प्रत्येक ब्लॉक से 100-100 अग्निशमन सचेतकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है।जिसके क्रम पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश फायर सर्विस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर के निर्देशानुसार मुख्य अग्निशमन अधिकारी डीके सिंह द्वारा सहयोगी अधिकारियों/कर्मचारियों की अलग-अलग टीम गठित कर जनपद गोरखपुर के प्रत्येक ब्लॉक स्तर से 100-100 अग्निसचेतक को  प्रशिक्षित कर अग्नि सचेतक प्रमाण पत्र निर्गत किया जा रहा है।उक्त कार्यक्रम को निर्धारित अवधि में सफल बनाने हेतु प्रत्येक दिवस ग्राम प्रधान, बीडीओ, नागरिक सुरक्षा, विश्वविद्यालय के आपदा के विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से आम नागरिकों को प्रशिक्षित किए जाने का कार्यक्रम दिनांक 31 मई तक अनवरत जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को अग्निशमन केंद्र, गोलघर परिसर में मुख्य अग्निशमन अधिकारी डी के सिंह की उपस्थिति में अग्नि सचेतक प्रमाण पत्र, प्रशिक्षण प्राप्त करने करने वाले आम नागरिकों, नागरिक सुरक्षा, विश्वविद्यालय के आपदा प्रबंधन के विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से संबंधित व्यक्तियों को अग्नि सचेतक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर एफएसओ बृजमोहन सिंह, एफएसएसओ परमानंद पाण्डेय, फायर फाईटर आशीष नन्दन, जितेन्द्र कुमार, मनोज सिंह, प्रेमचंद, संजीव श्रीवास्तव, रितेश सिंह,अभिषेक, अमित, रंजन व शिवविजय, नागरिक इत्यादि मौजूद रहें।डा. अमरनाथ जायसवाल, रितेश गुप्ता, महेश अग्रवाल, अभिषेक कुमार, नीलू भारती, स्नेहा गौतम, श्यामली, मोनिका यादव, संजय जायसवाल, सूरज गुप्ता, सुभाष मणि, एस के विश्वकर्मा, अमरेन्द्र कुमार, अभिनव चंद आदि।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।